Share market: आज भारतीय शेयर बाजार में धूम, सेंसेक्स (Sensex) 305 अंक ऊपर उछला, (nifty) ने भी 90 अंक की बढ़त के साथ शुरू किया कामकाज

Fall in share market: आज यानी 16 मई को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में उछाल देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 305 अंक ऊपर उछला है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी 90 अंक बढ़कर अपना दिन का कामकाज शुरू किया है।
Share market: आज भारतीय शेयर बाजार में धूम, सेंसेक्स (Sensex) 305 अंक ऊपर उछला, (nifty) ने भी 90 अंक की बढ़त के साथ शुरू किया कामकाज

Share market: भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में तेजी दिखाई दे रही है है। दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में 15 शेयर हरे निशान में देखने को मिले है जबकि शुरूआती कामकाज के दौरान 15 में गिरावट दर्ज की गई है।

दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 305 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 73292 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 90 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 22290 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

बाजार में तेजी की बड़ी वजह:

दरअसल अप्रैल के महंगाई के आंकड़ों से, अमेरिका में फेडरल रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई जा रही है, जिससे निफ्टी में उछाल की संभावना हुई है। वहीं इस साल सितंबर में अमेरिका में ब्याज दरों की कटौती के साथ कंपनियों की कमाई के नतीजे भी अच्छे आए हैं, जिससे बाजार में तेजी आई है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और अन्य कंपनियों के पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजे बता रहे हैं कि उनके शेयरों में तेजी की संभावना है।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें एलटीआई माइंड ट्री, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, विप्रो, इन्फोसिस और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर शामिल थे। वहीं आज यानी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में पावर ग्रिड, मारुति, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, सिप्ला और डिवीज लैब के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं। जबकि निफ्टी मिडकैप 100, निफ़्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ़्टी फार्मा, निफ़्टी स्मॉल कैप के शेयर हरे निशान में दिखे।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल यानी बुधवार को बाजार मेंगिरावट दिखाई दी थी। कल सेंसेक्स 117 अंक की कमजोरी देखी गई थी। जिसके चलते सेंसेक्स ने अपने दिन का कारोबार 72,987 के स्तर पर बंद किया था। जबकि निफ्टी की बात की जाए तो निफ्टी ने 17 अंक की गिरावट लेकर 22,200 के स्तर पर दिन का कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews