Share market: आज भारतीय शेयर बाजार में दिखाई दे रहा बड़ा उछाल, सेंसेक्स 900 अंक तेजी के साथ शुरू, अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट

Share market: आज यानी 06 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 900 अंक की बढ़त लेता हुआ दिखाई दिया है।
आज भारतीय शेयर बाजार फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स 77,700 पर पहुंचा, जानिए निफ्टी में कैसा है कारोबार?

Share market: 06 अगस्त को शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान दिखाई दे रहा है। दरअसल सेंसेक्स ने 900 अंकों से अधिक की वृद्धि दर्ज की और वर्तमान में 79670 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी ने भी 280 अंकों की बढ़त हासिल की है और यह 24,340 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

दरअसल सेंसेक्स के 30 शेयरों में से ज्यादातर में आज बढ़त और कुछ में ही गिरावट देखी गई है, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में बढ़त और 5 में गिरावट हुई है। निफ्टी ऑटो, मेटल और रियल्टी इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़े हैं। बैंक, आईटी, मीडिया में 1% से ज्यादा की तेजी है।

बाजार में तेजी के मुख्य कारण

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक: दरअसल आज से रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू हो रही है। 8 अगस्त 2024 को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास बैठक के परिणामों की घोषणा करेंगे। वहीं इसे लेकर विशेषज्ञों का अनुमान है कि आरबीआई द्वारा ब्याज दरों को 6.5% पर स्थिर रखा जा सकता है, जो कि बाजार के लिए सकारात्मक संकेत हो सकता है।

कंपनियों के तिमाही परिणाम किए जाएंगे घोषित: वहीं इस सप्ताह 900 से अधिक कंपनियों के पहली तिमाही के परिणाम घोषित किए जाने हैं। दरअसल आज, प्रमुख कंपनियों जैसे कि टाटा पावर, टीवीएस मोटर्स, बाटा और रेमंड अपने अप्रैल-जून तिमाही के परिणाम जारी किए जाएंगे। कंपनियों के तिमाही परिणाम बाजार की धारणा को प्रभावित कर सकते हैं और निवेशकों की भावनाओं को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं।

वैश्विक बाजार का हाल: दरअसल अमेरिकी बाजार में डाओ जोंस ने सोमवार को 2.60% गिरकर अपना कारोबार 38,703 पर बंद किया है, इसके साथ ही नैस्डैक ने 3.43% की गिरावट के साथ 16,200 पर बंद किया है। हालांकि, एशियाई बाजारों में आज सकारात्मक रुझान देखने को मिला है। जापान का निक्केई 10% ऊपर है और गिफ्ट निफ्टी में 0.81% की वृद्धि हुई है, जो भारतीय बाजार के लिए एक प्रेरणादायक संकेत हो सकता है।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल, इससे पहले 05 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। जानकारी दे दें कि गुरुवार को सेंसेक्स 2,222 अंक फिसलकर अपना दिन का कारोबार 78759 पर बंद किया था। जबकि निफ्टी 662 अंक की गिरावट लेकर 24,055 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews