Share Market: आज शेयर बाजार में देखने को मिल रहा बड़ा उछाल, सेंसेक्स 405 अंक ऊपर चढ़ा, निफ्टी में भी बड़ी तेजी

Share Market: आज शेयर बाजार में देखने को मिल रहा बड़ा उछाल, सेंसेक्स 405 अंक ऊपर चढ़ा, निफ्टी में भी बड़ी तेजी

Share Market: आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ा उछाल देखा गया है। शुरूआती कारोबार के दौरान बाजार में जमकर निवेश किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज सेंसेक्स ने शुरुआती बाजार के दौरान 405 अंको का बड़ी बढ़त लेते हुए 72,507 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी दिखाई दे रही है और मात्र 1 में गिरावट दर्ज की जा रही है।

तेजी वाले शेयर:

आज शेयर बाजार में टॉप गैनर्स में निफ्टी मिडकैप 100, बीएसई स्मॉल कैप, निफ़्टी आईटी, निफ़्टी बैंक, निफ़्टी ऑटो, निफ़्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स है। जबकि आज नेस्ले इंडिया, डॉक्टर रेड्डीज, ब्रिटानिया, हीरो मोटोकॉर्प, अपोलो हॉस्पिटल, मारुति सुजुकी और टाटा कंज्यूमर के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे है।

क्या है एक्सपर्ट्स का मानना?

जानकारी के अनुसार आज बाजार में एक्सपर्ट का कहना है कि इंडिगो, बैंक ऑफ़ बड़ोदा और जोमैटो जैसे शेयरों में निवेश से आप अच्छी कमाई कर सकते है। हालांकि गिफ्ट निफ्टी से संकेत मिल रहे थे कि गुरुवार को शेयर बाजार के कामकाज में शुरुआत से अच्छी तेजी पर हो सकती है।

कल के बाजार का हाल जानें यहां:

वहीं आपको बता दें की कल, यानी 20 मार्च को भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी थी। बता दें की सेंसेक्स में 89 अंक की बढ़त देखि गई थी जिससे कल सेंसेक्स 72,101 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी ने भी 21 अंक का उछाल लेकर 21,839 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews