Share market : आज भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रही तेजी, सेंसेक्स में 250 अंक की बड़ी बढ़त, निफ्टी भी उछला, पढ़ें आज का बाजार

Share market : आज यानी 07 जून को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 250 अंक की बड़ी बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी 100 अंक बढ़कर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है।
Share market : आज भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रही तेजी, सेंसेक्स में 250 अंक की बड़ी बढ़त, निफ्टी भी उछला, पढ़ें आज का बाजार

Share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है है। धीरे – धीरे भारतीय शेयर बाजार अपने पहले के दौर में वापस लौट रहा हैं। दरअसल कुछ समय पहले ही बाजार में साल की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी जिसके बाद आज बाजार ने एक बार फिर आगे कदम बढ़ाया है और बढ़त की और बड़ा है। दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 20 शेयर बढ़त लेते हुए हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान 10 में गिरावट दर्ज की गई है।

दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 250 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 75,330 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 100 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 22,920 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें विप्रो, टेक महिंद्रा, एलटीआई माइंडट्री, इंफोसिस, एचसीएल टेक, डिवीज लैब और टीसीएस के शेयर शामिल थे। वहीं आज यानी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, अडानी एंटरप्राइजेज, पावर ग्रिड, कोल इंडिया, लार्सन और एसबीआई लाइफ के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं। जबकि निफ़्टी मिड कैप 100, निफ़्टी बैंक, निफ़्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स लाल निशान में दिखे।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल यानी गुरूवार को बाजार में तेजी देखी गई थी। दरअसल कल सेंसेक्स में 692 अंक की बढ़त देखी गई थी। जिसके चलते सेंसेक्स ने अपने दिन का कारोबार 75,074 के स्तर पर बंद किया था। जबकि निफ्टी की बात की जाए तो निफ्टी ने 201 अंक की ऊंचाई लेकर 22,821 के स्तर पर दिन का कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews