Share market : आज भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिली तेजी, सेंसेक्स में 200 अंकों का उछाल, निफ्टी भी मजबूत, यहां पढ़ें आज का बाजार

Share market : आज यानी 11 जुलाई को घरेलु शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल आज एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार ने तेजी लेकर कारोबार शुरू किया है। जानकारी के अनुसार आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 200 अंक की बड़ी बढ़त लेता हुआ दिखाई दिया है। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी 50 अंक बढ़कर अपना दिन का कामकाज शुरू किया है।
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त, देखें कैसा है आज का कारोबार

Share market : घरेलु शेयर बाजार (indian share market) में आज एक बार फिर शुरूआती कामकाज में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय शेयर बाजार हर दिन नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है। दरअसल आज फिर भारतीय शेयर बाजार ने उछाल लेकर अपने दिन का कारोबार शुरू किया है। हालांकि आज शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 25 शेयर बढ़त लेते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार में 5 में कमजोरी दर्ज की गई है।

दरअसल शुरूआती कारोबार में इस बढ़त के चलते भारतीय शेयर बाजार 80 के स्तर को छूने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार आज सेंसेक्स 200 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 80,100 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 50 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 24,400 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन कंपनी, एशियन पेंट्स, टीसीएस, पावर ग्रिड, हिंडाल्को, टाटा स्टील, एनटीपीसी निफ्टी 50 के शेयर शामिल थे। इसी के साथ अल्ट्रा टेक सीमेंट्स, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक के शेयर्स में कमजोरी देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों में आज तेजी:

एशियाई शेयर बाजारों में आज तेजी देखी जा रही है, जिससे निवेशकों में उत्साह और खरीदारी का माहौल बना हुआ है। जापान, हांगकांग और चीन के प्रमुख शेयर बाजारों में उछाल देखा गया है, जो वैश्विक बाजार में सुधार का संकेत दे रहा है।

विदेशी और घरेलू निवेशकों की भूमिका

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) और डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने भी बाजार की इस तेजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बुधवार, 10 जुलाई को FIIs ने ₹583.96 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि DIIs ने ₹1,082.40 करोड़ के शेयर खरीदे। इन निवेशकों की सक्रियता ने बाजार में विश्वास और स्थिरता को बढ़ावा दिया है।

जानें बीते शुक्रवार के बाजार का हाल:

दरअसल बुधवार यानी, इससे पहले 10 जुलाई को भी शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। जानकारी दे दें कि 10 जुलाई को सेंसेक्स ने 80,481 के स्तर को छुआ था। जबकि निफ्टी ने 24,459 का स्तर छुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews