Share market : आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरू हुआ व्यापर, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी ने भी मारी छलांग, पढ़ें आज का बाजार

Share market : आज यानी 12 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 200 अंक की बड़ी बढ़त लेता हुआ दिखाई दिया है। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी 60 अंक बढ़कर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है।
बजट से पहले बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 25,250 के नीचे फिसला

Share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है है। भारतीय शेयर बाजार में उछाल के चलते निवेशकों में खुशी की लहर देखी जा सकती है। दरअसल आज से दो दिन पहले भारतीय शेयर बाजार ने अपना आल टाइम हाई बनाया था। वहीं आज शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 21 शेयर बढ़त लेते हुए हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार के 9 में ही कमजोरी दर्ज की गई है।

दरअसल शुरूआती कामकाज में इस बढ़त के चलते भारतीय शेयर बाजार ने एक नई ऊंचाई को छू लिया है। आज सेंसेक्स 200 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 80,100 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 60 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 24,400 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें गेनर्स में टीसीएस, विप्रो, LTIMindtree Ltd, एचसीएल, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, आईटीसी और बीपीसीएल के शेयर शामिल थे।

इसी के साथ मारुति सुज़ुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, सनफार्मा, पावर ग्रिड, एलएंडटी में बाइंग देखने को मिल रही है, वहीं ऑटो सेक्टर की बात करें तो आज इसमें कम खरीदारी का माहौल बना हुआ है। हालांकि मारुति सुज़ुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, सनफार्मा, पावर ग्रिड, एलएंडटी में शुरुआती कारोबार में कमज़ोरी देखने को मिल रही है।

जानें बीते गुरुवार के बाजार का हाल:

दरअसल गुरुवार यानी, इससे पहले 11 जुलाई को शेयर बाजार फ्लैट दिखाई दिया था। जानकारी दे दें कि 11 जुलाई को सेंसेक्स ने अपना कारोबार 79,897 के स्तर पर बंद किया था। जबकि निफ्टी ने 24,315 के स्तर पर अपना दिन का कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews