
Share Market Update: आज, भारतीय शेयर बाजार (indian share market) ने एक बार फिर उछाल लेकर कारोबार किया है, जिसमें सेंसेक्स (Sensex) ने 73,850 और निफ्टी ने 22,400 का लेवल छुआ है। बाजार की मजबूती के पीछे कई कारण हैं। जिसमें विदेशी निवेशकों का बड़ता आकर्षण, और भारत के जीडीपी की बढ़ती ग्रोथ भी शामिल हो सकती है। हालांकि कई शेयर में आज गिरावट भी दिखाई दी हैं।
सेंसेक्स (Sensex) में करीब 200 अंक की तेजी:
हालांकि इससे पहले भी यानि कल मार्केट में तेजी दिखाई दी थी, जिसके बाद मार्केट में अच्छा कारोबार दिखाई दिया था। जानकारी के अनुसार शुरूआती कारोबार में आज बाजार में सेंसेक्स (Sensex) में करीब 200 अंक की तेजी देखी गई हैं। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने 73,850 के स्तर पर कारोबार किया।
दरअसल आज शुरूआती कारोबार के निफ्टी (nifty) 50 अंक की तेजी पर 22,400 अंक के लेवल पर खुला है। वहीं आज सेंसेक्स (Sensex) के 30 शेयरों में से 25 में तेजी दिखाई दी तो वहीं 5 में गिरावट देखने को मिल रही है।
आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):
दरअसल बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें एचसीएल टेक, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, लार्सन, टीसीएस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर थे। वहीं आज यानी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में आयशर मोटर्स के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं। दरअसल आज गौतम अडानी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों में से सभी के शेयर शुरुआती कारोबार के दौरान हरे निशान में दिखाई दिए।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

