Share Market Update: आज बढ़त के साथ शुरू हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी, जानें आज के मार्केट का हाल

Share Market Update: आज यानि 15 मई को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में निवेशकों का मन अच्छा दिखाई दे रहा है। जिसके चलते आज शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार में हल्की तेजी दिखाई दी। जानकारी के अनुसार कल बाजार ने ऊंचाई के साथ अपना दिन का कारोबार बंद किया था।
एक हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के डूबे 16 लाख करोड़, जानिए क्या है इस गिरावट के पीछे कारण?

Share Market Update: आज 15 मई यानी बुधवार को, भारतीय शेयर बाजार (indian share market) ने एक बार फिर हल्का उछाल लेकर कारोबार शुरू किया है, जिसमें सेंसेक्स (Sensex) ने 73,200 और निफ्टी ने 22,250 का लेवल छुआ है। हालांकि बाजार की आज मजबूती के पीछे कई बड़े कारण हैं। दरअसल कल ग्लोबल शेयर बाजारों में तेजी देखी गई थी। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्री इलेक्शन मार्केट है। हालांकि कई शेयर में आज शुरुआरी कामकाज में गिरावट भी दिखाई दी हैं।

सेंसेक्स (Sensex) में करीब 100 अंक की तेजी:

हालांकि इससे पहले कल भी 14 मई को मार्केट में कारोबार में तेजी दिखाई दी थी, मार्केट में अंत में तेजी देखने को मिली थी। जानकारी के अनुसार आज शुरूआती कारोबार में बाजार में सेंसेक्स (Sensex) में करीब 100 अंक की तेजी देखी गई हैं। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने 73,200 के स्तर पर कारोबार किया।

दरअसल आज शुरूआती कारोबार के निफ्टी (nifty) 30 अंक की तेजी पर 22,250 अंक के लेवल को छुआ है। वहीं आज सेंसेक्स (Sensex) के 30 शेयरों में से 22 में तेजी दिखाई दी तो वहीं 8 में गिरावट दर्ज की जा रही है।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें सिप्ला, भारती एयरटेल, बीपीसीएल, कोल इंडिया, ओएनजीसी, हिंडाल्को और एसबीआई के शेयर शामिल थे। वहीं आज यानी बुधवार को शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक, आयशर मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी लाइफ, महिंद्रा और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं। जबकि निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स, निफ्टी एफएमसीजी और निफ़्टी फार्मा इंडेक्स के शेयर लाल निशान में दिखे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews