Share market Update: आज शेयर बाजार में स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन, शुरूआती कामकाज में सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी भी मजबूत

Fall in share market: आज यानी 18 मई को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में उछाल देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 42 अंक ऊपर उछला है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी 15 अंक बढ़कर अपना दिन का कामकाज शुरू किया है।
Share market Update: आज शेयर बाजार में स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन, शुरूआती कामकाज में सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी भी मजबूत

Share market: भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में आज दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन हो रहे हैं। दरअसल वैसे तो आज शनिवार को बाजार में छुट्टी रहती है लेकिन आज बाजार को ओपन रखा गया है। जानकारी के अनुसार डिजास्टर रिकवरी साइट को टेस्ट करने के लिए आज बाजार ओपन किया गया है। वहीं शुरूआती कारोबार में तेजी दिखाई दे रही है है। दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में ज्यादातर शेयर हरे निशान में देखने को मिले है जबकि शुरूआती कामकाज के दौरान कुछ शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई है।

सेंसेक्स में उछाल:

दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 42 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार शुरू किया जबकि 73,959 के स्तर पर बंद किया। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 15 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 22,481 स्तर पर कारोबार बंद किया है।

दो स्पेसल ट्रेडिंग सेशन:

दरअसल स्पेशल सेशन के चलते आज बाजार में दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार आज पहला सेशन 45 मिनट का सेशन रहा जो सुबह 9:15 बजे शुरू हुआ और 10:00 बजे खत्म हुआ। जबकि आज बाजार का दूसरा स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन सुबह 11:45 बजे शुरू होगा जो कि दोपहर 12:40 बजे तक चलेगा।

बाजार में तेजी की बड़ी वजह:

दरअसल अप्रैल के महंगाई के आंकड़ों से, अमेरिका में फेडरल रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई गई है, जिससे निफ्टी में उछाल की संभावना बनी हुई है। जबकि इसी साल सितंबर में अमेरिका में ब्याज दरों की कटौती के साथ कंपनियों की कमाई के नतीजे भी अच्छे निकले हैं, जिससे बाजार में तेजी दिखाई दे रही है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और अन्य कंपनियों के पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजे बता रहे हैं कि उनके शेयरों में तेजी की संभावना है।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल यानी शुक्रवार को बाजार में तेजी दिखाई दी थी। कल सेंसेक्स 253 अंक की बढ़त देखी गई थी। जिसके चलते सेंसेक्स ने अपने दिन का कारोबार 73,917 के स्तर पर बंद किया था। जबकि निफ्टी की बात की जाए तो निफ्टी ने 62 अंक की तेजी लेकर 22,466 के स्तर पर दिन का कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews