Share Market Update: बजट के दूसरे दिन भी लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट, निफ्टी भी फिसला, यहां जानें आज का बाजार

Share Market Update: आज यानि 24 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में कारोबार में गिरावट दिखाई दे रही है। जिसके चलते आज शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत कमजोरी के साथ शुरू हुई है।
Share Market Update: बजट के दूसरे दिन भी लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट, निफ्टी भी फिसला, यहां जानें आज का बाजार

Share Market Update: आज 24 जुलाई यानी बुधवार को, भारतीय शेयर बाजार (indian share market) ने बजट के दूसरे दिन गिरावट लेकर कारोबार शुरू किया है, जिसमें सेंसेक्स (Sensex) ने 80,200 और निफ्टी ने 24,400 का लेवल छुआ है। हालांकि कल बाजार ने शुरूआती कारोबार में भी गिरावट लेकर कारोबार शुरू किया था। वहीं शुरूआती कारोबार के दौरान आज भी बाजार गिरावट लेता हुआ नजर आ रहा है हालांकि इसके पीछे एक कारण बजट से उम्मीद लगाए बैठे निवेशकों की टूटी उम्मीदें भी हो सकती हैं।

सेंसेक्स (Sensex) में करीब 200 अंक की गिरावट :

हालांकि इससे पहले कल भी 23 जुलाई को मार्केट में कारोबार में गिरावट लेकर कारोबार बंद किया था। जानकारी के मुताबिक आज भी शुरूआती कारोबार में बाजार में सेंसेक्स (Sensex) में करीब 200 अंक की गिरावट देखी गई हैं। जिसके कारण सेंसेक्स (Sensex) ने 80,200 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी के शेयर शामिल थे। वहीं आज यानी बुधवार को शुरुआती कारोबार में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाइटन के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं।

दरअसल मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट लेकर बंद हुआ था। इसका मुख्य कारण बजट से उम्मीद लगाए बैठे निवेशक को कुछ न मिलना बताया जा रहा था। हालांकि बजट के बाद आईटी कंपनियों के शेयरों में हल्का उछाल भी देखा गया था।

वित्तीय, सरकारी बैंक और ऑटो शेयरों में उछाल

दरअसल आज 13 प्रमुख क्षेत्रों में से 11 में वृद्धि दर्ज की गई। उच्च वजन वाले वित्तीय शेयरों में 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि सरकारी बैंकों में 1.9 प्रतिशत की तेजी देखी गई। वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने चुनाव परिणामों के बाद स्थिरता और बाजार धारणा में सुधार की संभावना व्यक्त की है। इसके परिणामस्वरूप ऑटो शेयरों में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि आईटी शेयर 0.8 प्रतिशत गिर गए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews