Share Market Update: आज भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 121 अंक की तेजी, निफ्टी भी उछला, जानें आज के बाजार का हाल

Share Market Update: आज यानि 10 मई को शेयर बाजार (Stock Market) में निवेशकों का रुख अच्छा दिखाई दे रहा है। इसके चलते आज भारतीय शेयर बाजार में शुरूआती समय में बड़ी तेजी दिखाई दी। जानकारी के अनुसार कल बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ अपना दिन का कारोबार बंद किया था।
Share Market Update: आज भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 121 अंक की तेजी, निफ्टी भी उछला, जानें आज के बाजार का हाल

Share Market Update: आज यानी शुक्रवार को, भारतीय शेयर बाजार (indian share market) ने एक बार फिर बम्पर उछाल लेकर कारोबार शुरू किया है, जिसमें सेंसेक्स (Sensex) ने 72,525 और निफ्टी ने 22,008 का लेवल छुआ है। हालांकि बाजार की मजबूती के पीछे कई बड़े कारण हैं। दरअसल कल बाजार ने एक दम से अपना रुख बदला था और बड़ी गिरावट देखी गई थी। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्री इलेक्शन मार्केट है। हालांकि कई शेयर में आज शुरुआरी कामकाज में गिरावट भी दिखाई दी हैं।

सेंसेक्स (Sensex) में करीब 121 अंक की तेजी:

हालांकि इससे पहले भी यानि कल 09 मई को भी मार्केट में शुरूआती कारोबार में तेजी दिखाई दी थी, जिसके बाद मार्केट में अंत में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। जानकारी के अनुसार आज भी शुरूआती कारोबार में बाजार में सेंसेक्स (Sensex) में करीब 121 अंक की तेजी देखी गई हैं। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने 72,525 के स्तर पर कारोबार किया।

दरअसल आज शुरूआती कारोबार के निफ्टी (nifty) 50 अंक की तेजी पर 22,008 अंक के लेवल पर खुला है। वहीं आज सेंसेक्स (Sensex) के 30 शेयरों में से 19 में तेजी दिखाई दी तो वहीं 11 में गिरावट दर्ज की जा रही है।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें बीपीसीएल, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प और ओएनजीसी के शेयर थे। इसके साथ ही लार्सन ऐंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बाटा इंडिया, ऑल कार्गो लॉजिस्टिक्स और इंडसइंड बैंक के शेयर में भी बड़ी तेजी देखि गई है। वहीं आज यानी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में इन्फोसिस, ब्रिटानिया, एचडीएफसी बैंक, एलटीआई माइंडट्री, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं। जबकि विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस के शेयर लाल निशान में दिखे।

जानकारी के अनुसार निफ्टी आईटी इंडेक्स में आज शुरूआती बाजार के दौरान हरे निशान में कारोबार देखने को मिला हैं और दरअसल इसमें आज अच्छी तेज़ी दिखाई दी है। हालांकि बैंक इंडेक्स में भी आज तेजी बनी हुई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews