Share Market: आज छुट्टी वाले दिन भी खुलेगा शेयर बाजार, NSE के अनुसार होंगे दो स्पेशल ट्रेडिंग सेशन, प्राइमरी सिस्टम की टेस्टिंग के लिए खुलेगा मार्केट

Share Market: आज छुट्टी वाले दिन भी खुलेगा शेयर बाजार, NSE के अनुसार होंगे दो स्पेशल ट्रेडिंग सेशन, प्राइमरी सिस्टम की टेस्टिंग के लिए खुलेगा मार्केट

Share Market: आज छुट्टी वाले दिन यानी शनिवार को भी भारतीय शेयर बाजार ओपन रहने वाला है। दरअसल NSE के अनुसार आज दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन होने वाले है। जानकारी के मुताबिक डिजास्टर रिकवरी साइट को टेस्ट करने के लिए छुट्टी के दिन भी बाजार शुरू किया जा रहा है।

दरअसल सबसे रीसेंट बैकअप से डेटा रिकवर करने के लिए डिजास्टर रिकवरी साइट का इस्तेमाल किया जाता है। अगर अप्रत्याशित घटना के कारण प्राइमरी लोकेशन और उसके सिस्टम फेल हो जाते हैं तो रिकवरी साइट पर स्विच किया जाता है।

आज स्पेशल ट्रेडिंग के सेशन:

जानकारी दे दें की आज स्पेशल ट्रेडिंग का पहला सेशन प्राइमरी साइट पर सुबह 9.15 बजे से 10 बजे तक होने वाला हैं। जबकि आज का दूसरा सेशन DR साइट पर सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। साथ ही आज का प्री ओपनिंग सेशन सुबह 9 से ही शुरू होगा जो 9.08 बजे और 11.15 से 11.23 बजे तक रहेगा।

दरअसल आज फ्यूचर एंड ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट वाले शेयरों सहित सिक्योरिटीज में अपर और लोअर सर्किट लिमिट 5% लगी रहेगी। जिसका मतलब है की आज बाजार में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं होगा। अपर और लोअर सर्किट लिमिट सेट करने के बाद उसके भीतर ही मार्केट में कारोबार होगा। वहीं यदि कोई स्टॉक पहले से ही 2% बैंड में हैं, वे इसी बैंड में बने रहेंगे।

कल बाजार ने बनाया था ऑलटाइम हाई बनाया:

आपको बता दें कल यानी 1 मार्च को शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी थी। जानकारी के अनुसार कल सेंसेक्स ने 73,819 का और निफ्टी ने 22,353 का ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स में बड़ा उछाल देखने को मिला था। सेंसेक्स में 1245 अंक की तेजी के चलते 73,745 के लेवल पर कारोबार बंद हुआ था। जबकि निफ्टी में भी दिन के अंत में उछाल दिखाई दिया था जिससे निफ्टी 355 पॉइंट बढ़कर 22,338 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews