त्योहारों के बीच आम आदमी को झटका, बढ़ी नेचुरल गैस की कीमतें, CNG-PNG में आएगा उछाल

त्योहारों के बीच आम आदमी को झटका, बढ़ी नेचुरल गैस की कीमतें, CNG-PNG में आएगा उछाल

नई दिल्ली, डिक रिपोर्ट। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और आम जनता अपनी तैयारी में जुट गई है। इसी बीच आम जनता को तगड़ा झटका लगा है। प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की कीमत 40% बढ़ गई है और अब कहा जा रहा है कि एलपीजी (LPG) की कीमतों में भी बढ़ोतरी की जाएगी। नेचुरल गैस की कीमतें बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। जिसके बाद सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) के लिए भी ज्यादा कीमत देनी होगी।

CNG-PNG की कीमतें

नेचुरल गैस के दामों में भी बढ़ोतरी के बाद यह कहा जा रहा है कि अक्टूबर के महीने से रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी के दामों की समीक्षा की जाती है और कहा जा रहा है कि 1 अक्टूबर से इसके भाव बढ़ जाएंगे। सरकार की तरफ से हर 6 महीने में नेचुरल गैस की कीमत तय की जाती है। 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर को यह समीक्षा होती है। ये कहा जा रहा है कि नेचुरल गैस की कीमत बढ़ने के बाद सीएनजी की कीमत भी बढ़ेगी।

Must Read- ट्रेन में महिला से टकराया युवक, अगले स्टेशन पर चल गए चाकू, 4 घायल 

कच्चे तेल के दाम

कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो इसमें बढ़ोतरी देखी गई है और यह 6727 रुपए प्रति बैरल पर पहुंच गया है। कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर में कच्चे तेल की जो डिलीवरी होना है उसके अनुबंध में भी कीमत में तेजी देखी गई है। अनुबंध में 27 रूपए यानी 0.4% की बढ़ोतरी के साथ कीमत 6727 रुपए है। बताया जा रहा है कि व्यापारियों ने अपने व्यापार और सौदे का आकार बढ़ा दिया है। जिस वजह से कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews