VIP Industries की सबसे बड़ी सफलता रही Skybags, युवा के बीच ऐसे बनी ब्रांड, पढ़ें सक्सेस स्टोरी

यह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होता चला गया। इसे आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफार्म पर खरीद सकते हैं।
VIP Industries की सबसे बड़ी सफलता रही Skybags, युवा के बीच ऐसे बनी ब्रांड, पढ़ें सक्सेस स्टोरी

Skybags Success Story : मेहनत चाहे लंबे समय बाद ही क्यों ना मिले, लेकिन एक-न-एक दिन रंग जरूर दिखाता है। इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी है। लगातार असफलताओं के बावजूद सफलता के लिए प्रयास करना ही इंसान की सक्सेस का सबसे बड़ा हथियार होता है। इस रास्ते पर चलते वक्त उन्हें काफी ज्यादा उतार और चढ़ाव भी देखना पड़ता है। इसके बावजूद, हार ना मानते हुए उस रास्ते पर आगे बढ़ते जाना ही मेहनत और सफलता के दरवाजे खोलते हैं। ऐसी ही एक सक्सेस स्टोरी आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसने युवाओं के बीच आज अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

सबसे बड़ी सफलता

दरअसल, इस बैग को भारत की सबसे बड़ी लगेज निर्माता कंपनी VIP Industries बनाती है। इस कंपनी की सबसे बड़ी सफलता स्काईबैग रही है। इसकी अच्छी क्वालिटी और कम मार्जिन ने मार्केट में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। बता दें कि इससे हाइपर मार्केट के लिए 2011 में लॉन्च किया गया था। स्काईबाग लोकप्रियता के मामले में फ्लेक्सी VIP ब्रांड जितना ही बड़ा ब्रांड बन गया है। हालांकि, शुरुआती दिनों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला क्योंकि हर कोई कम रेंज में बैग खरीदना चाहता है। ऐसे में कोई मार्केट में मिलने वाली बैगों की अपेक्षा किसी ब्रांड का बैग क्यों ले। इसके लिए कंपनी द्वारा विभिन्न तरीके का अभियान चलाया। टीवी पर एडवर्टाइजमेंट दिए गए। धीरे-धीरे अमीर तबके के लोगों ने इसे खरीदना शुरू किया, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया। स्काईबाग ने मार्केट में अच्छी पकड़ जमाई। कंपनी स्काईबाग खरीदने वाले ग्राहकों को वारंटी भी दी जाती है। जिस कारण यह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होता चला गया। इसे आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफार्म पर खरीद सकते हैं।

मुंबई में हुआ जन्म

इस कंपनी के निर्माता दिलीप पीरामल है, जिन्होंने इस कंपनी को स्थापित किया। इनका नाम अंबानी परिवार से जुड़ा हुआ है, लेकिन इन्होंने अपनी पहचान अंबानी से दूर रहकर बनाई है। उनका जन्म साल 1949 में 2 नवंबर को मुंबई में हुआ था। उन्होंने सीधे हम कॉलेज आफ कमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बीकॉम की डिग्री हासिल की। इसके बाद, उन्होंने बिजनेस में मोरारजी मेल्स के डायरेक्टर के रूप में शुरुआत की।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews