SGB 2023-24: RBI दे रहा है सस्ता सोना खरीदने का मौका, 15 सितंबर तक करें निवेश, यहाँ जानें कुछ जरूरी बातें

gold silver rate

RBI Soveriegn Gold Bond: एक बार फिर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ला रहा है। स्कीम की दूसरी किश्त 11 सितंबर को खुलेगी। बॉन्ड का इश्यू प्राइस भी फिक्स हो चुका है। यदि आप गोल्ड में इन्वेस्ट करना चाहता हैं तो यह आपके लिए किसी गोल्डन चांस से कम नहीं है। 15 सितंबर तक ही निवेश का अवसर प्रदान किया जाएगा।

इश्यू प्राइस और ब्याज दर

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर 2.50% ब्याज मिलता है, जिसका भुगतान 6 महीने में किया जाता है। इस बार बॉन्ड का इश्यू प्राइस 5923 रुपये प्रति 10 ग्राम निर्धारित किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने एक बयान में ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों के लिए इश्यू प्राइस से 50 रुपये प्रति ग्राम डिस्काउंट देने की बात भी कही है।

कैसे होगी बिक्री?

SGB 2023-34 के दूसरे सीरीज की बिक्री मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज के जरिए की जाएगी। इस लिस्ट में स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, 2 बैंक, पोस्ट ऑफिस, बीएसई और एनएसई भी शामिल हैं।

मिलता है इन सुविधाओं का लाभ

गोल्ड बॉन्ड की होल्डिंग अवधि 8 साल की होती है। लेकिन 5 साल के बाद रिडसम्पशन की सुविधा भी मिलती है। इतना ही नहीं स्कीम पर निवेशक लोन के लिए भी अप्लाइ कर सकते हैं। हालांकि इस पर कोई टैक्स छूट नहीं मिलता है।

कौन-कौन कर सकता है निवेश?

इंडिविजुअल निवेशक एक बार में स्कीम के तहत कम से कम 1 ग्राम और अधिकतम 4 ग्राम सोना खरीद सकता है। बता दें कि एसजीबी में रेसिडेंट इंडिविजुअल के अलावा ट्रस्ट, हिन्दू अनविडाइडेड फैमिली, विश्वविद्यालय और चैरिटी करने वाली संस्थाएं ही निवेश कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews