Special Bank FD : देश की इन बड़ी बैंकों की स्पेशल एफडी स्कीम की अंतिम तारीख 30 जून, जानें क्या है खासियत!

Special FD Scheme : देश के कई प्रमुख बैंकों द्वारा पेश की जा रही विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं की समय सीमा 30 जून 2024 को समाप्त हो रही है। आइए जानते हैं इन योजनाओं के बारे में विस्तार से।
Special Bank FD : देश की इन बड़ी बैंकों की स्पेशल एफडी स्कीम की अंतिम तारीख 30 जून, जानें क्या है खासियत!

Special Bank FD : देश के कई प्रमुख बैंकों ने अपने कस्टमर के लिए विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) स्कीम पेश की हैं, जिनकी अंतिम तिथि 30 जून 2024 है। दरअसल इन स्कीमों के माध्यम से निवेशक फिक्स्ड डिपॉजिट पर आकर्षक रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए इस खबर में जानते हैं, किन-किन बैंकों ने यह विशेष एफडी स्कीम पेश की है और ग्राहकों को इसमें कितनी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

आईडीबीआई बैंक की विशेष एफडी योजना:

दरअसल आईडीबीआई बैंक की बात की जाए तो इसने अपने ग्राहकों के लिए उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट योजना पेश की है, जिसमें सामान्य और वरिष्ठ नागरिक दोनों निवेश कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार 300 दिनों की इस एफडी योजना में सामान्य ग्राहकों को 7.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% ब्याज दर का लाभ मिलेगा।

जबकि 375 दिनों की एफडी योजना में सामान्य ग्राहकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.70% ब्याज दर प्रदान की जा रही है। वहीं, 444 दिनों की योजना में सामान्य ग्राहकों के लिए 7.20% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.70% ब्याज दर दी जा रही है। आपको जानकारी दे दें कि इस योजना की अंतिम तिथि 30 जून 2024 है।

इंडियन बैंक एफडी योजना:

दरअसल आईडीबीआई बैंक के अलावा अगर बात की जाए तो, इंडियन बैंक भी इस सूची में शामिल है। इंडियन बैंक ने कस्टमर के लिए 300 और 400 दिनों की विशेष एफडी योजना लांच की है। जानकारी के अनुसार ‘Ind Super 300 Day’ योजना में सामान्य ग्राहकों को 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.55%, और सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% ब्याज दर मिलती है। वहीं, Ind Super 400 Day योजना की बात की जाए तो इसमें सामान्य ग्राहकों को 7.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.75%, और सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज दर का लाभ मिलता है। वहीं इस योजना की भी अंतिम तिथि भी 30 जून 2024 है।

अन्य बैंकों की विशेष एफडी योजना:

जानकारी के अनुसार पंजाब और सिंध बैंक ने भी 222 दिन, 333 दिन और 444 दिनों की विशेष एफडी योजना पेश की है। पंजाब और सिंध बैंक ने 222 दिनों की एफडी पर 7.05%, 333 दिनों की एफडी पर 7.10%, और 444 दिनों की एफडी पर 7.25% ब्याज दर का लाभ देने की योजना बनाई है। इस योजना की समय सीमा भी 30 जून 2024 है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews