सरकारी बैंक का तोहफा, महिलाओं के लिए खास सेविंग्स अकाउंट लॉन्च, मिलेंगी कई सुविधाएं 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए खास सेविंग्स अकाउंट लॉन्च किया है। इसपर इंश्योरेंस कवरेज और कंप्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस समेत कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आइए इससे जुड़ी जरूरी बातें जानें-
SBI Savings deposit account rules

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए खास सेविंग्स अकाउंट (Savings Account) लॉन्च किया है। इसका नाम “BoB Sapphire सेविंग्स अकाउंट” है। बैंक इसपर अनेक सुविधाएं भी ऑफर कर रहा है। इसमें लोन डिस्काउंट, फ्री क्रेडिट और डेबिट कार्ड, कैंसर कवरेज, डॉक्टर कंसल्टेशन इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा बैंक रिक्वेस्ट पर एफएफडी फैसिलिटी भी ऑफर करता है।

सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट महिलाएं खाता खुलवा सकती हैं। ज्वाइंट खाता खुलवाने पर फर्स्ट होल्डर को ही सारी सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि कुछ शर्तें भी लागू होंगी। 18 साल या इससे अधिक आयुवर्ग की महिलाएं इसका लाभ उठा सकती हैं। हालांकि 60 साल पूरा होने के बाद कैंसर केयर कवरेज की सुविधा नहीं मिलती।

यह नियम जान लें

मंथली एवरेज बैलेंस 1 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। असली शॉट फल का 6% शुल्क लगा सकता है। हालांकि इसकी सीमा 50 रुपये से लेकर 500 रुपये के बीच होनी चाहिए।

डेबिट और क्रेडिट कार्ड सर्विस 

खाताधारकों को बीओबी भूमि रुपे सिलेक्ट डेबिट कार्ड दिया जाएगा। इसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। यह कंप्लीमेंट्री हेल्थ चेक अप, स्पा, गोल्फ उबर कूपन, ओटीटी मेंबरशिप और डॉमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस सुविधा के साथ आता है। वहीं बैंक खाता धारकों को Tiera क्रेडिट कार्ड ऑफर करेगा।  पहले साल में शुल्क पर 50% छूट मिलेगी। हालांकि यह रिवार्ड्स  पॉइंट्स के रूप में होगा।

इन सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ 

  • हर तिमाही एक डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस फ्री में मिलेगी।
  • सभी चैनल के लिए एनईएफटी और आरटीजीसी ट्रांजैक्शन मुक्त होगा। आईएमपीएस ट्रांजैक्शन पर 50% डिस्काउंट भी बैंक ऑफर कर रहा है।
  • बेस ब्रांच के लिए कैश डिपॉजिट चार्ज भी नहीं लगेगा।
  • लॉकर चार्जेस पर 20% का डिस्काउंट बैंक दे रहा है, जिसकी सीमा अधिकतम 500 रुपये तय की गई है।
  • ट्रैवल या गिफ्ट कार्ड को फ्री में जारी किया जाएगा। शुल्क नहीं लगेगा।
  • 10 लाख रुपये कैंसर कवरेज भी दिया जाएगा।
  • परिवार के 6 सदस्यों के लिए फ्री ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन की सुविधा मिलेगी।
  • मेडिकल परचेज ऑनलाइन करने पर 15% तक की छूट मिल सकती है। पैथोलॉजी टेस्ट पर 20% की छूट दी जाएगी।
  • होम लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज में 50% तक की छूट भी मिलेगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews