RBI की खास स्कीम, सस्ते में सोना खरीदने का मौका, निवेशक कल से लगा पाएंगे दांव

RBI की खास स्कीम, सस्ते में सोना खरीदने का मौका, निवेशक कल से लगा पाएंगे दांव

Sovereign Gold Bond Scheme By RBI: सोना प्राचीन काल से ही पूंजी के तौर पर देखा जाता है। लोगों बुरे समय की सोच कर गोल्ड में निवेश करते हैं। वर्तमान में इसके भाव पिछले 9 महीनों में सबसे उच्चतम स्तर पर पहुँच चुका है। लेकिन आप इस दौरान भी सस्ते में सोना खरीद सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडियन की खास योजना आपको यह मौका दे रही है। स्कीम का नाम “सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड” है। इसके तहत आरबीआई दो चरणों में गोल्ड बॉन्ड को जारी करेगा।

सेंट्रल बैंक पहला चरण दिसंबर में जारी करेगा जिसके लिए तारीख भी तय हो चुकी है। वहीं दूसरा लेवल अगले साल मार्च में आएगा। वित्त मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक स्कीम की 2022-23 की तीसरी तिमाही सब्स्क्रिप्शन के लिए 19 दिसंबर से खुल रहा है। इन्वेस्टर्स 23 दिसंबर तक इसमें दांव लगा सटे हैं। वहीं दूसरा लेवल 10 मार्च 2023 को खुल सकता है। अब तक गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस सामने नहीं आया है। लेकिन इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाईट पर 999 प्युरिटी वाले सोने के पिछले 3 तीन के भाव को इश्यू प्राइस माना जाता है। इसके हिसाब से ऑनलाइन निवेशक 50 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खरीद सकते हैं। वहीं कैश के जरिए निवेशक 20 हजार रुपये का गोल्ड बॉन्ड खरीद पाएंगे। इसके अलावा डिमांड ड्राफ्ट और इलेक्ट्रोनिक मोड का ऑप्शन भी मिलता है।

अलग-अलग प्रकार के निवेशकों के लिए इसे खरीदने का लिमिट भी अलग होता है। एचयूएफ और इंडिविजुअल मैक्सीमम 4 ग्राम गोल्ड खरीद सकते हैं। SGB के लिए न्यूनतम लिमिट 1 ग्राम होती है। वहीं ट्रस्ट द्वारा एक वित्त वर्ष में अधिकतम 20 किलोग्राम खरीदा जा सकता है। यह स्कीम 8 सालों के लिए होती है। जिसमें सलाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। इसे लोन लेने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम या योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews