Petrol Diesel Price: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर घटाया 2% VAT, कल सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगे नए दाम

rajasthan petrol diesel price

Rajasthan Petrol Diesel Price: राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल को सस्ता करने की घोषणा कर दी है। भजनलाल की सरकार ने इस गुरुवार को वैट में 2% की कटौती की है। बता दें कि राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन लंबे समय से VAT कम करने की मांग कर रहे थे। राज्य में ईंधन पर हो रहे कोहराम के बीच सरकार की यह घोषणा आमजन के लिए राहत भरी खबर है।

सीएम भजनलाल ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री बजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर कहा, “सर्वजन हिताय-सर्जन सुखाय” को समर्पित मोदी जी एक और गारंटी साकार हुई। रंगोत्सव के महापर्व होली से पहले प्रदेश्वसियों को बड़ी सौगात देते हुए हमारी सरकार ने पेट्रोल पर 1.40-5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 1.34-4.85 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। उन्होनें आगे कहा, “लोक कल्याण को समर्पित इस निर्णय से समाज का हर वर्ग समान रूप से लाभान्वित होगा, जिसके लिए समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।”

rajasthan petrol diesel price

15 मार्च से प्रभावी होंगे नए रेट

राज्य में पेट्रोल और डीजल के नए रेट 15 मार्च को सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगे। फिलहाल, राजस्थान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 111 रुपये के बीच में है। वहीं एक लीटर डीजल का भाव 93 रुपये से लेकर 96 रुपये के बीच में है। बुधवार को जयपुर में पेट्रोल का भाव 108.83 रुपये और डीजल का दाम 94.04 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews