Share Market Updates: इतिहास छूने के बाद आज टूटा शेयर बाजार, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में 430 अंक नीचे आया, निफ्टी भी दिखा कमजोर

Share Market Updates: इतिहास छूने के बाद आज टूटा शेयर बाजार, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में 430 अंक नीचे आया, निफ्टी भी दिखा कमजोर

Share Market: भारतीय शेयर बाजार ने बड़ी ऊंचाई हासिल की हैं। दरअसल सेंसेक्स और निफ्टी नई ऐतिहासिक ऊंचाई पर आ गए हैं। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स ने 75,000 के लेवल को पार कर दिया है। जबकि बैंक निफ्टी की बात की जाए तो इसमें भी लगातार तेजी देखि जा रही है। जिसके चलते निफ्टी भी ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है।

आईटी के शेयरों में भी हर दिन जमकर उछाल:

दरअसल बाजार की बात की जाए तो फिलहाल बाजार अपने सबसे मजबूत स्तर पर खड़ा हुआ हैं। जानकारी के अनुसार बाजार में ऑटो इंडेक्स भी मजबूती दिखा रहा है। जबकि आईटी के शेयरों में भी हर दिन जमकर उछाल देखा जा रहा है। दरअसल इससे साबित होता है कि भारतीय शेयर बाजार का जादुई दौर चल रहा है। जिसके चलते निवेशकों का पॉजिटिव सेंटीमेंट स्टॉक मार्केट पर दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें कि बाजार का यह रुख निवेशकों में एक अलग उत्साह भर रहा हैं। अभी तक की बात की बाए तो बुधवार को आखिरी बार जब शेयर बाजार के कामकाज पर नजर डाली गई थी तो निफ़्टी मिड कैप 100 इंडेक्स में तेजी दर्ज की गई थी। जबकि निफ़्टी फार्मा, निफ़्टी ऑटो इंडेक्स ने शेयर बाजार को नीचे धकेलने की कोशिश की थी हालांकि निफ़्टी बैंक, निफ़्टी आईटी, बीएसई स्मॉल कैप और निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स ने बाजार उठाकर रखा था।

जानें आज का बाजार:

वहीं आज यानी शुक्रवार 12 अप्रैल के बाजार की बात कि जाए तो आज शुरूआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल आज हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन हैं। जानकारी के अनुसार आज शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 430 अंक की गिरावट के साथ शुरू हुआ जिसके चलते आज यह 74,610 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं आज निफ्टी की बात की जाए तो आज शुरूआती कामकाज के दौरान निफ्टी में भी 110 अंक की गिरावट देखी गयी हैं, जिसके चलते निफ्टी ने 22,640 के स्तर पर अपना आज का कामकाज शुरू किया है। वहीं आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही है तो वहीं 10 में गिरावट देखने को मिल रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews