Stock Market Crash : 4 जून को शेयर बाजार में हुई गिरावट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका की गई दायर, पढ़ें खबर

Stock Market Crash : शेयर बाजार में आई भारी गिरावट और उससे निवेशकों को हुए नुकसान के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। बता दें कि 4 जून को यानी मतगणना के दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दिखाई दी थी।
Stock Market Crash : 4 जून को शेयर बाजार में हुई गिरावट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका की गई दायर, पढ़ें खबर

Stock Market Crash : लोकसभा चुनावों की मतगणना के दिन शेयर बाजार में आई भारी गिरावट और उससे निवेशकों को हुए नुकसान के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। दरअसल इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि वह सरकार और शेयर बाजार के नियामक सेबी को इस गिरावट पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दे। आपको बता दें कि 4 जून को यानी मतगणना के दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दिखाई दी थी।

निवेशकों को हुआ 20 लाख करोड़ रुपये का नुकसान:

दरअसल एडवोकेट विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर एक याचिका दाखिल की है। जिसमें तिवारी ने बताया है कि, लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आई। मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि मार्केट में हुई इस गिरावट से निवेशकों को 20 लाख करोड़ रुपये का बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। जानकारी के अनुसार तिवारी ने नियामक तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि एग्जिट पोल के बाद बाजार में अचानक उछाल आया था, लेकिन नतीजे आने पर बाजार में भारी गिरावट देखी गई।

बीजेपी को बहुमत नहीं मिलने पर शेयर बाजार:

आपको बता दें, 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू होते ही और यह स्पष्ट होने पर कि सत्ताधारी दल बीजेपी को एग्जिट पोल के दावों के विपरीत अपने दम पर बहुमत नहीं मिल रहा है, तो शेयर बाजार एक दम पलट गया और बाजार में भारी गिरावट आई। वहीं इस खबर के बाद सेंसेक्स में 6300 और निफ्टी में 2000 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। उस दिन एक समय पर निवेशकों को 45 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

हालांकि, निचले स्तर से बाजार ने बहुत जल्दी हल्की रिकवरी भी कर ली जानकारी के अनुसार सेंसेक्स 4389 अंकों और निफ्टी 1379 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे निवेशकों को एक ही सत्र में 31 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वहीं इस भारी गिरावट को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी शुरू हो गई हैं। दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को इस गिरावट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और निर्मला सीतारमण को जिम्मेदार ठहराया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews