आज Stock Market में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक फिसला, निफ्टी भी टूटा, यहां जानें आज का बाजार

आज यानि 6 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में कामकाज में कमजोरी दिखाई दे रही है। जिसके चलते आज शेयर बाजार में शुरूआती कामकाज में सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत गिरावट लेकर हुई है।
आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, डोनाल्ड ट्रम्प के 25% टैरिफ के ऐलान का दिखा असर

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन, 6 सितंबर 2024 को यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दरअसल सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा गिरकर 82,000 के करीब पहुंच गया है।

वहीं आज निफ्टी की बात की जाए तो निफ्टी 50 अंकों की गिरावट लेकर 25,090 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जानकारी के मुताबिक इस गिरावट का मुख्य कारण बैंकिंग और FMCG सेक्टर के शेयरों में कमजोरी को माना जा रहा है। हालांकि आज बाजार (Stock Market) दिन के कारोबार में पलटी मार सकता है। इसीलिए निवेशकों को ध्यान से निवेश करने का सोचना चाहिए।

यहां जानिए बीएसई सेंसेक्स का हाल (Stock Market)

दरअसल सेंसेक्स और निफ्टी पर गिरावट का असर देखें तो बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट आई है, जबकि 13 शेयरों में हल्की बढ़त देखी गई है। वहीं, एनएसई निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में नुकसान दर्ज किया जा रहा था, जबकि 22 शेयरों ने मामूली बढ़त हासिल की गई है। जानकारी के अनुसार इस गिरावट ने बाजार में व्यापक कमजोरी का संकेत दिया है, जिसमें खासकर बैंकिंग और FMCG सेक्टर में बिकवाली का दबाव स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।

जानें एशियाई बाजारों की स्थिति

दरअसल एशियाई बाजारों में भारतीय बाजारों की तर्ज पर मिलाजुला रुख देखने को मिला है। बता दें कि जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.24% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.075% नीचे बंद हुआ। दूसरी ओर, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.11% की मामूली बढ़त के साथ समाप्त हुआ, जिससे थोड़ी राहत मिली है। वहीं, कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.86% की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews