Stock Market Holiday : बकरीद के पर्व के चलते आज भारीतय शेयर बाजार में अवकाश, जानिए कौन-कौन से सेगमेंट में नहीं होगा कारोबार

Stock Market Holiday : आज देश में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। जिस वजह से आज भारतीय शेयर बाजार में अवकाश रखा गया है। इस खबर में जानिए आज किन किन सेगमेंट में काम नहीं होगा।
Stock Market Holiday : बकरीद के पर्व के चलते आज भारीतय शेयर बाजार में अवकाश, जानिए कौन-कौन से सेगमेंट में नहीं होगा कारोबार

Stock Market Holiday : आज भारत में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व मनाया जा रहा है, जिसके चलते 17 जून को यानी आज घरेलू शेयर बाजार में अवकाश रखा गया है। वहीं इस अवसर पर बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) दोनों ही बाजार बंद रहेंगे। इसके कारण, इस सप्ताह शेयर बाजार में केवल चार दिन का ही कारोबार होगा। जानकारी दे दें कि सोमवार को बंद रहने के बाद बीएसई और एनएसई मंगलवार से सामान्य रूप से खुलेंगे।

जानिए क्या कमोडिटी बाजार भी बंद है?

दरअसल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में भी आज पहले सत्र का कारोबार बंद रहेगा। हालांकि, शाम 5 बजे से दूसरे सत्र का कारोबार शुरू होगा। इस प्रकार, कमोडिटी मार्केट का केवल सुबह का सत्र बंद रहेगा जबकि शाम के सत्र में सामान्य रूप से व्यापार किया जा सकेगा।

कौन-कौन से सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा?

जानकारी के अनुसार ईद-उल-अजहा के मौके पर घरेलू शेयर बाजार के इक्विटी, डेरिवेटिव, और एसएलबी सेगमेंट समेत सभी सेगमेंट में कारोबार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही एनएसई पर भी सभी सेगमेंट में कारोबार नहीं किया जाएगा। दरअसल आपको बता दें कि आज ट्रेड सेटलमेंट भी बंद रहेगा। वहीं इस महीने में यह एकमात्र त्योहारी छुट्टी है और अगला शेयर बाजार अवकाश जुलाई में होगा।

मंगलवार से सामान्य कारोबार:

दरअसल 18 जून, मंगलवार से भारतीय शेयर बाजार में सामान्य कारोबार फिर से शुरू होगा। करेंसी, कमोडिटी, और डेरिवेटिव सेगमेंट सभी में सामान्य रूप से कामकाज होगा। इस प्रकार, एक दिन की छुट्टी के बाद सभी बाजार और बैंकिंग सेवाएं पुनः सामान्य रूप से चालू हो जाएंगी।

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर 17 जून को भारत में शेयर बाजार और बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही, एमसीएक्स में सुबह का सत्र बंद रहेगा लेकिन शाम को बाजार खुल जाएगा। यह एक महत्वपूर्ण जानकारी है जिसे निवेशकों और व्यापारियों को ध्यान में रखना चाहिए ताकि वे अपनी योजनाएं और रणनीतियाँ सही तरीके से बना सकें। मंगलवार से बाजार और बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे, जिससे व्यापार और निवेश की गतिविधियाँ पुनः चालू हो जाएंगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews