Stock Market Jump : NDA सरकार के चलते शेयर बाजार में मची धूम, सेंसेक्स में 1500 अंक की बढ़त, RBI का ग्रोथ अनुमान भी बनी बड़ी वजह

Share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में दिन के कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल सेंसेक्स (Sensex) में 1500 अंक की बड़ी बढ़त दिखाई दे रही है।
stock

Stock Market Jump: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार उछाल देखने को मिला, जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति के ऐलानों और NDA सरकार के गठन की उम्मीदों ने बाजार को उत्साहित कर दिया। जानकारी के अनुसार आज सेंसेक्स ने लगभग 1500 अंकों की बढ़त दर्ज की है, जिससे निवेशकों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति का प्रभाव:

दरअसल RBI ने 2024-25 के लिए जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। इसके साथ ही, खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को 4.5% पर बरकरार रखा गया है। इन सकारात्मक अनुमानों ने बाजार में नई ऊर्जा भरी है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद कहा कि रेपो दर को 6.5% पर बनाए रखा गया है, जिससे निवेशकों को भरोसा मिला कि आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।

सेंसेक्स-निफ्टी का प्रदर्शन:

जानकारी के अनुसार सेंसेक्स में दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इंट्राडे में सेंसेक्स ने 1516 अंकों की बढ़त के साथ 76,591 के स्तर को छू लिया, जबकि इसका ऑलटाइम हाई 76,738 का है। इसी तरह, एनएसई निफ्टी ने भी 428.6 अंकों की उछाल के बाद 23,250 का स्तर छुआ, जो इसके ऑलटाइम हाई 23,338.70 से कुछ ही अंक पीछे रह गया।

दोपहर 1.25 बजे का हाल:

जानकारी के अनुसार दोपहर की बात करें तो लगभग 1 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स में 1,341.34 अंकों की बढ़त के साथ 76,415.85 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि। एनएसई निफ्टी 337 अंकों या 1.48% की बढ़त देखने को मिली जिसके चलते यह 23,158.40 पर ट्रेड कर रहा था।

विशेषज्ञों का दृष्टिकोण:

विशेषज्ञों का मानना है कि RBI के सकारात्मक अनुमान और NDA सरकार की स्थिरता की उम्मीद ने बाजार में नई ऊर्जा भर दी है। आगामी समय में भी बाजार में स्थिरता और सकारात्मकता बनी रहने की संभावना है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने निवेश को सावधानीपूर्वक प्रबंधित करें और बाजार की स्थिति का बारीकी से विश्लेषण करते रहें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews