आज Stock Market में देखने को मिली गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी भी दिखा कमजोर

आज यानि 5 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में कामकाज में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके चलते आज शेयर बाजार में शुरूआती कामकाज में सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है।
Share Market: बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 288 अंक उछला, निफ्टी 25600 के पार

भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में आज यानी 5 सितंबर 2024 को मामूली गिरावट देखने को मिली है। दरअसल सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही हल्की गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ है। जानकारी के मुताबिक बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया है। खासकर, FMCG और ऑटो सेक्टर के शेयरों में गिरावट ने बाजार पर दबाव डाला है, इसके साथ ही मेटल और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कुछ अन्य सेक्टरों ने बाजार को स्थिर बनाए रखने में मदद की।

दरअसल आज Stock Market के ट्रेडिंग सत्र में सेंसेक्स 100 अंकों की गिरावट के साथ 82,200 के स्तर पर कामकाज कर रहा है। बता दें कि 30 कंपनियों के इस सूचकांक में से 18 के शेयरों में गिरावट आई है, जबकि 12 में बढ़त देखी गई है। इसी तरह, निफ्टी भी 50 अंक गिरकर 25,150 के स्तर पर पहुंच गया है, जहां इसके 50 में से 30 शेयरों में गिरावट और 20 में तेजी का रुख है।

FMCG और ऑटो सेक्टर में गिरावट (Stock Market)

वहीं आज के ट्रेडिंग सत्र में FMCG और ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई, जिससे बाजार पर दबाब बड़ा है। इसके साथ ही नेस्ले, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में दबाव देखा जा रहा है।

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों का प्रदर्शन

दरअसल सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 13 में बढ़त और 17 में गिरावट दर्ज की गई। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और आईटीसी के शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि नेस्ले, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, और एचसीएल टेक के शेयरों में कमजोरी देखी जा रही है। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर गुड्स से संबंधित शेयरों में बिकवाली का दबाव महसूस किया गया।

श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग का आईपीओ आज लॉन्च

जानकारी दे दें कि आज शेयर बाजार (Stock Market) के लिए एक खास दिन है क्योंकि श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज से निवेशकों के लिए खुल रहा है। बता दें कि 9 सितंबर तक इसमें निवेश किया जा सकता है। कंपनी इस IPO के माध्यम से पूंजी जुटाने की योजना बना रही है, और इसके शेयरों की लिस्टिंग 12 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर होगी। इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews