Stock market today: आज शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी में भी 45 अंक की गिरावट, देखें आज का बाजार

Stock market today: आज शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी में भी 45 अंक की गिरावट, देखें आज का बाजार

Stock market today: आज यानि मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुरूआती कारोबार के समय सेंसेक्स में 100 अंको की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि दिन के समय में मार्केट के ट्रैक पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं दूसरी और निफ्टी में भी आज गिरावट दर्ज की जा रही है। आंकड़ों की बात की जाए तो निफ्टी में तकरीबन 45 अंको की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी ने अपना कारोबार आज 22,075 के स्तर पर शुरू किया है। वहीं सेंसेक्स ने 72,600 के स्तर पर अपना कारोबार शुरू किया है।

पेटीएम शेयर में फिर से अपर सर्किट

जानकारी के मुताबिक आज शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं इसी दौरान, पेटीएम के शेयर में आई तेजी ने निवेशकों को उत्साहित कर दिया है। जानकारी के अनुसार आज भी मार्केट ओपन होते ही पेटीएम में 5% का अपर सर्किट लगा है, जो कल भी देखा गया था।

विभोर स्टील ट्यूब्स की लिस्टिंग

वहीं आज बाजार में निवेशकों के लिए एक और महत्वपूर्ण दिन है दरअसल विभोर स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के शेयर आज स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने जा रहे है। इसका IPO 13 फरवरी से 15 फरवरी तक ओपन हुआ था, जो 320.05 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आपको बता दें कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹141 से ₹151 तय किया था।

कल की तेजी के बाद आज शेयर बाजार में गिरावट

कल के दिन शेयर बाजार में देखी गई तेजी के बाद आज गिरावट देखने को मिल रही है। आपको बता दें की निफ्टी ने कल 22,186 का ऑल टाइम हाई बनाया था, लेकिन कल 22,122 के स्तर पर बंद हो गई थी। वहीं सेंसेक्स में कल 281 अंक की तेजी के साथ 72,708 के स्तर पर बंद होने के बाद आज 100 अंक की गिरावट है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews