Success Story: भारत में घर-घर तक पहुंचा Lux साबुन, यह नामचीन सितारे रह चुके हैं ब्रांड एम्बेसडर

सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि इस कंपनी की शुरुआत विलियम लीवर और जेम्स डॉर्सी लीवर ने किया था जोकि आपस में भाई थे।
Success Story: भारत में घर-घर तक पहुंचा Lux साबुन, यह नामचीन सितारे रह चुके हैं ब्रांड एम्बेसडर

Success Story of Lux Soap : हम बचपन से ही Lux साबुन से नहाते आ रहे हैं। यह काफी पुराना ब्रांड बन चुका है। इस कंपनी में मधुबाला, माला सिन्हा, हेमा मालिनी, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमीषा पटेल, तब्बू, कैटरीना कैफ, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन जैसे सितारे ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। साबुन की खासियत इसकी खुशबू है। हालांकि, लक्स साबुन ब्रिटिश कंपनी युनिलीवर की सहायक कंपनी हिंदुस्तान लीवर का एक फेमस ब्रांड है। जिसे देश के हर कोने-कोने में मौजूद घरों में इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कंपनी की सक्सेस स्टोरी बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से…

दो भाई ने की थी शुरूआत

सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि इस कंपनी की शुरुआत विलियम लीवर और जेम्स डॉर्सी लीवर ने किया था जोकि आपस में भाई थे। साल 1885 में लिवर ब्रदर्स के नाम से इस साबुन को बनाया जाता था। उस वक्त यह कंपनी बहुत ही छोटी थी, लेकिन बाद में इसकी सफलता के बाद यह कंपनी युनिलीवर बन गई। आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि पहले इस साबुन का इस्तेमाल लॉन्ड्री में किया जाता था, लेकिन फीडबैक मिला कि इस साबुन को महिलाएं नहाने के लिए यूज कर रही है। फिर क्या था, इस फीडबैक ने दोनों भाइयों को पूरे विश्व में फेमस बिजनेसमैन बना दिया।

दुनिया में मचाया धमाल

दरअसल, इस फीडबैक ने दोनों भाइयों की किस्मत को बदल कर रख दिया और लॉन्ड्री में इस्तेमाल होने वाले साबुन में ग्लिसरीन और पॉम तेल मिलाकर इसे खुशबूदार बनाया गया। अब इसे टॉयलेट शॉप के रूप में यूज किया जाने लगा, जिसे हनी सोप के नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में इसे बदलकर सनलाइट नाम रख दिया गया। धीरे-धीरे कंपनी के इस टॉयलेट सोप को काफी ज्यादा प्रसिद्धि मिली। जिसके बाद इसका नाम बदलकर Lux रख दिया गया, जोकि एक लग्जरी नाम है। यह नाम लोगों को बहुत जल्दी अपनी और आकर्षित कर रहा था। इसी नाम ने पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया।

ऐसे हुई भारत में एंट्री

वहीं, बात करें भारत की तो Lux साबुन की एंट्री साल 1909 में हुई थी। उस वक्त इस कंपनी का नाम सनलाइट ही था। उस समय कि बात करें तो साबुन कई परतों में मिलता था, लेकिन समय के साथ लक्स साबुन ने भारतीय मार्केट में भी अपना कारोबार जमा लिया। आज भी बड़े-बड़े नामचिन सितारे इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर है और लगातार इसका पहले की तरह ही प्रमोशन हो रहा है। Lux की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि इंसान के दिल में एक बार जगह बनाने की जरूरत होती है। अगर वह एक बार बन जाए, तो इंसान हर एक सफलता को हासिल कर लेता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है लक्स कंपनी ने जिसकी छवि आज भी वैसी ही है जैसे शुरुआती दिनों में था। कंपनी के वैल्युएशन की बात करें तो यह बिलियन में है। आज हर घर के लोग लक्स साबुन का इस्तेमाल करते हैं। इसका आकर्षक डिजाइन और महक लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews