Success Story: 8 लाख रुपये, 3 कर्मचारी के साथ शुरू किया लॉजिस्टिक्स का बिजनेस, आज बनाई 100 करोड़ की कंपनी

ईशान ने पिता से अनबन के बाद 25 साल की उम्र में पारिवारिक बिजनेस छोड़ दिया था। लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में अपनी कंपनी, सिंक्रोनाइज्ड सप्लाई सिस्टम्स लिमिटेड शुरू की।
Success Story: 8 लाख रुपये, 3 कर्मचारी के साथ शुरू किया लॉजिस्टिक्स का बिजनेस, आज बनाई 100 करोड़ की कंपनी

Success Story : अगर कोई अपने मन में ठान ली कि उसे उसकी मंजिल तक पहुंचनी है, तो पूरी कायनात भी उसे पूरा करने में लग जाती है। अगर सफ़र में उतार-चढ़ाव भी आए तब भी हार ना मानते हुए जो इसे पाने का दृढ़ निश्चय कर चुका होता है, उसे सफलता अवश्य एक-न-एक दिन मिलती ही है। वैसे भी बिजनेस करियर काफी ज्यादा जोखिम भरा होता है। इसमें सफलता कब और किस समय मिलेगी यह कोई नहीं जानता। कुछ लोगों को सफलता बहुत ही कम उम्र में मिल जाती है, तो कुछ लोगों को सफलता के लिए सालों-साल मेहनत करनी पड़ती है। एक ऐसी ही सक्सेस स्टोरी आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्होंने मात्र 25 साल की उम्र में 100 करोड रुपए की कंपनी बनाई है।

छोड़ा पारिवारिक बिजनेस

दरअसल, हम ईशान सिंह बेदी के बारे में बताएंगे, जिन्हें सिर्फ 8 लाख रुपये, 3 कर्मचारी और एक ट्रक के साथ 2007 में शुरू की गई उनकी लॉजिस्टिक्स कंपनी ने आज 100 करोड़ रुपये का टर्नओवर और 700 कर्मचारियों के साथ 200 ट्रक का बेड़ा हासिल किया है। ईशान ने पिता से अनबन के बाद 25 साल की उम्र में पारिवारिक बिजनेस छोड़ दिया था। लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में अपनी कंपनी, सिंक्रोनाइज्ड सप्लाई सिस्टम्स लिमिटेड शुरू की।

पिता ने दिया साथ

ईशान सिंह बेदी ने अपने पिता की कस्टम क्लियरेंस और फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी में काम करते हुए गुरुग्राम के इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट से बैंकिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया। साल 2007 में उन्होंने अपनी लॉजिस्टिक्स कंपनी, सिंक्रोनाइज्ड सप्लाई सिस्टम्स लिमिटेड शुरू करने की इच्छा जताई। हालांकि, परिवार वाले इस विचार से खुश नहीं थे, लेकिन उनके पिता ने 8 लाख रुपये की पूंजी देकर उनका साथ दिया आज उनकी कंपनी का टर्नओवर करीब 100 करोड़ का हो चुका है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews