Successful IPO : इस कंपनी के आईपीओ ने किया कमाल, पहले ही दिन दिया निवेशकों को इतना फायदा, पढ़ें यह खबर

Successful IPO : स्टैनली लाइफस्टाइल्स के आईपीओ ने निवेशकों को पहले ही दिन 35% का शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर प्रीमियम पर हुई, जिससे निवेशकों को बड़ी मुनाफा हुआ।
आज से ओपन होगा डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का आईपीओ, 5 फरवरी को होगी लिस्टिंग

Successful IPO : प्रीमियम-लग्जरी फर्नीचर सेगमेंट में काम करने वाली कंपनी Stanley Lifestyles के आईपीओ (Initial Public Offering) ने निवेशकों को पहले ही दिन बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल आज स्टैनली लाइफस्टाइल्स के शेयर बाजार में 35% प्रीमियम पर लिस्ट हुए है, जिससे निवेशकों को शुरुआत होते ही शानदार मुनाफा प्राप्त हुआ है।

शानदार लिस्टिंग, प्रीमियम पर हुआ कारोबार:

दरअसल स्टैनली लाइफस्टाइल्स के आईपीओ ने निवेशकों को बाजार में पहले ही दिन 35% का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर बीएसई (BSE) पर 35.23% प्रीमियम के साथ 499 रुपये पर और एनएसई (NSE) पर 34.13% प्रीमियम के साथ 494.95 रुपये पर लिस्ट हुए। जानकारी के अनुसार आईपीओ में कंपनी ने 351-369 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था और हर लॉट में 40 शेयर शामिल किए गए थे।

हर लॉट पर मिला 5,200 रुपये का फायदा:

जानकारी के अनुसार स्टैनली लाइफस्टाइल्स का आईपीओ 21 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 25 जून तक उपलब्ध था। इस आईपीओ में निवेशकों को कम से कम 14,760 रुपये खर्च करने थे। जबकि आज के लिस्टिंग प्राइस के हिसाब से उन पैसों को मापा जाए तो बीएसई पर एक लॉट का मूल्य अब 19,960 रुपये है, जिससे निवेशकों को हर लॉट पर 5,200 रुपये का फायदा हुआ है।

करीब 100 गुना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ:

दरअसल स्टैनली लाइफस्टाइल्स के इस आईपीओ की बात की जाए तो इसे हर कैटेगरी में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता हुआ दिखाई दिया था। जानकारी अनुसार सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन 215.62 गुना QIB (Qualified Institutional Buyers) कैटेगरी में हुआ था। वहीं NII (Non-Institutional Investors) कैटेगरी में 121.42 गुना और रिटेल कैटेगरी में 19.08 गुना इस आईपीओ को सब्सक्रिप्शन मिला था। जिसके चलते इसे ओवरऑल, 97.16 गुना मिला था।

दरअसल कंपनी अपने स्टैनली लेवल नेक्स्ट, स्टैनली बुटिक, सोफाज एंड मोर बाय स्टैनली जैसे फॉर्मेट्स के तहत नए स्टोर खोलने की योजना बना रही है। इसके अलावा कंपनी ने अपने पुराने स्टोर्स के नवीनीकरण पर भी कुछ रकम खर्च करने की योजना बनाई है। जिसके चलते कंपनी ने इस आईपीओ से 537.02 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews