Tata Motors : 1 जुलाई से महंगी हो जाएगी टाटा मोटर्स की गाड़ियां, यहां जानिए कंपनी ने क्यों लिया यह बड़ा निर्णय!

Tata Motors : टाटा मोटर्स ने अपने वाहनों की कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है, जो 1 जुलाई से प्रभावी होगी। जानिए कंपनी ने इस वृद्धि को लेकर क्या कहा है।
Tata Motors : 1 जुलाई से महंगी हो जाएगी टाटा मोटर्स की गाड़ियां, यहां जानिए कंपनी ने क्यों लिया यह बड़ा निर्णय!

Tata Motors : देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए अपने कमर्शियल वाहनों (Commercial Vehicles) की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स ने अपने वाहनों की कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है, जो 1 जुलाई से प्रभावी होगी। वहीं कंपनी ने कहा कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा है। यह वृद्धि सभी वेरिएंट्स पर अलग-अलग लागू होगी।

कीमतों में वृद्धि का कारण:

दरअसल टाटा मोटर्स ने अपने बयान में कहा है कि कंपनी नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं इन वाहनों को भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, इटली और साउथ कोरिया में डिजाइन किया जा रहा है और इन्हें आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस वृद्धि का मुख्य कारण कच्चे माल की बढ़ती कीमतें हैं, जिससे उत्पादन लागत में वृद्धि हो रही है।

पिछली बार मार्च में बढ़ाई थी कीमतें:

टाटा मोटर्स ने मार्च में भी अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। तब भी कंपनी ने कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि को इसका कारण बताया था। वित्त वर्ष 2024 में टाटा मोटर्स का रेवेन्यू 52.44 अरब डॉलर रहा है, जो इसे देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक बनाता है।

टाटा मोटर्स के स्टॉक का अच्छा प्रदर्शन:

दरअसल इस साल टाटा मोटर्स के स्टॉक की बात की जाए तो Tata Motors Shares ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार इसके शेयर्स में लगभग 26.6 प्रतिशत का उछाल आया है। वहीं बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लगभग 2.40 रुपये (0.24 प्रतिशत) की गिरावट के साथ ट्रेडिंग कर रहे थे और इसका मूल्य लगभग 983 रुपये के आसपास था। इस साल यह स्टॉक कई बार 1000 रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है, जिससे निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है।

टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली कंपनी जगुआर एंड लैंडरोवर (Jaguar Land Rover) ने अपनी सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में से एक फ्रीलैंडर (Freelander) को नए रूप में लॉन्च करने का फैसला किया है। दरअसल इसके लिए चीन की चेरी ऑटोमोबाइल (Chery Automobile) के साथ साझेदारी की गई है। जानकारी के अनुसार अब फ्रीलैंडर को इलेक्ट्रिक वर्जन में लाने की तैयारी चल रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews