TCS कर्मचारियों के लिए हो सकती है बुरी खबर, कंपनी को हुआ बड़ा घाटा, वेतन वृद्धि पर पड़ सकता है असर!

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के लिए एक संकट का दौर गुजर रहा है। हाल ही में, कंपनी ने अपने कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को लेकर नई नीति और अपडेट की घोषणा की थी। हालांकि, अब कंपनी को बड़ा घाटा झेलना पड़ रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर इसका असर पड़ेगा।
TCS कर्मचारियों के लिए हो सकती है बुरी खबर, कंपनी को हुआ बड़ा घाटा, वेतन वृद्धि पर पड़ सकता है असर!

टीसीएस के कर्मचारियों को एक बड़ा झटका लग सकता है। हाल ही में, TCS ने अपने कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की घोषणा की थी, लेकिन अब कंपनी मुसीबत में नजर आ रही है, जिसका असर इस घोषणा पर पड़ सकता है। दरअसल, कंपनी को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। पिछले सप्ताह के कारोबार के दौरान टीसीएस का मार्केट कैप ₹53,185.89 करोड़ घटकर अब ₹13.7 लाख करोड़ पर आ गया है।

TCS भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है, जिसने हाल ही में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की घोषणा की थी। नई नीतियों और अपडेट के मुताबिक, यह वेतन वृद्धि अप्रैल में भुगतान की जाएगी। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बड़े घाटे के चलते कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर कोई असर पड़ेगा।

अब कितना है TCS का मार्किट कैप?

कंपनी को हुआ यह घाटा अब तक का सबसे बड़ा नुकसान है। टॉप 10 मार्केट कैप वाली कंपनियों में से आठ कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई है। पिछले सप्ताह इन कंपनियों के कुल मार्केट कैप में ₹1,65,784.9 करोड़ की गिरावट देखी गई। इसी दौरान, टीसीएस को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा। यह गिरावट शेयर बाजार में मंदी के कारण देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) को हुआ है। इसके अलावा, भारती एयरटेल को भी बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है। भारती एयरटेल का मार्केट कैप लगभग ₹44,407.77 करोड़ घटकर ₹9.3 लाख करोड़ पर आ गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा कायम

हालांकि, इस गिरावट के दौर में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपना परचम कायम रखा है। कंपनी सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी बनी हुई है। इसके बाद TCS, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का नाम शामिल है। टीसीएस के लिए बीते सप्ताह का कारोबार भी अच्छा नहीं रहा। पिछले पांच दिनों के कारोबार में टीसीएस के शेयर 2.82% तक गिर गए। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप अब ₹13,69,717.48 करोड़ है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews