Tesla in India: जल्द ही पहली बार भारत का दौरा करेंगे Elon Musk, प्रधानमंत्री मोदी से भी करेंगे मुलाकात, देश को मिलेगा बड़ा तोहफा

Tesla in India: जल्द ही पहली बार भारत का दौरा करेंगे Elon Musk, प्रधानमंत्री मोदी से भी करेंगे मुलाकात, देश को मिलेगा बड़ा तोहफा

Tesla in India: सबसे चर्चित बिजनेसमैन और Tesla के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) जल्द ही भारत आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक एलन इसी महीने में भारत आने वाले हैं। आपको बता दें एलन मस्क की पहली भारत यात्रा होने वाली हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक अपनी भारत यात्रा के दौरान एलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी करेंगे। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि एलन मस्क इस यात्रा के दौरान भारत को 25 हजार करोड़ रुपये यानी 3 बिलियन डॉलर तक के इंवेस्टमेंट का बड़ा तोहफा दे सकते हैं।

एलन के साथ इस यात्रा में टेस्ला के अन्य अधिकारी भी रहेंगे शामिल:

दरअसल मीडिया के मुताबिक, 22 अप्रैल के बाद एलन मस्क भारत आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक एलन के साथ इस यात्रा में टेस्ला के अन्य अधिकारी भी शामिल रहेंगे। वहीं भारत दौरे की पुष्टि करने के लिए कंपनी को एक ईमेल भेजा गया था, हालांकि अभी तक कंपनी द्वारा इस ईमेल का कोई जवाब नहीं आया है। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान मस्क ने उनसे मुलाकात की थी।

वहीं उस मुलाकात के दौरान Elon Musk का कहना था कि ‘उन्होंने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करने वाली हैं जिसके चलते 2024 में वे भारत की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। वहीं एलन मस्क की आगामी भारत यात्रा से पहले भारत सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति की भी घोषणा की।

अमेरिका में राइट हैंड कारों का प्रॉडक्शन:

दरअसल इस नई नीति के अनुसार अब जो भी कंपनी देश में न्यूनतम 50 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी और इसके साथ विनिर्माण इकाइयां स्थापित करेंगी उन्हें आयात शुल्क में रियायतें दी जाएंगी। जानकारी क अनुसार ऐसा कदम उठाने का मुख्य उद्देश्य टेस्ला जैसी बड़ी वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करना है। वही सूत्रों के मुतबिक Tesla ने अमेरिका में राइट हैंड कारों का प्रॉडक्शन भी अब शुरू कर दिया है। इससे पहले अभी तक अमेरिकी यूनिट में लैफ्ट हैंड कारें ही बनाई जा रही थीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews