
भारतीय शेयर बाजार में 10 दिसंबर को कारोबार हरे निशान में शुरू हुआ है। सेंसेक्स में आज कारोबार के दौरान 80 अंकों की तेजी देखी गई है। जिसके चलते आज सेंसेक्स ने अपना कारोबार 81,600 के स्तर पर शुरू किया है। वहीं निफ्टी में आज 30 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी ने आज के दिन का कारोबार 24,650 के स्तर पर शुरू किया है। आज के कारोबार में ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे हैं।
आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों पर नजर डाली जाए तो आज 18 शेयरों में शानदार तेजी नजर आ रही है। जबकि 12 शेयर आज लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं निफ्टी 50 पर नजर डालें तो आज 30 शहरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। जबकि बाकी में आज लाल निशान में कारोबार हो रहा है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो और मीडिया सेक्टरों को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
यहां जानें एशियाई बाजार हाल
वहीं भारतीय बाजार के साथ-साथ आज एशियाई बाजार में भी कामकाज देखा जाए तो एशियाई बाजार में हरे निशान में कारोबार होता हुआ दिखाई दे रहा है। जापान के निक्केई में आज 0.094% और कोरिया के कॉस्पी में 2.23% की जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। जबकि चीन का शांघाई इंडेक्स भी आज 1.35% की बढ़त लेता हुआ दिखाई दे रहा है। वही 9 दिसंबर के अमेरिका के कारोबार पर नजर डाली जाए तो डाओ जोंस 0.54% फिसलकर 44,401 पर बंद हुआ। जबकि एस&पी 500, 0.61% लाल निशान में रहकर 6052 पर बंद हुआ।
11 दिसंबर का दिन महत्वपूर्ण
भारतीय शेयर बाजार में कल यानी 11 दिसंबर का दिन महत्वपूर्ण होने वाला है। दरअसल कल तीन बड़े आईपीओ आने वाले हैं। इन आईपीओ में विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड, मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड और साई लाइफ साइंसेज लिमिटेड का आईपीओ आने वाला है। यह आईपीओ 11 दिसंबर को ओपन होंगे और 13 दिसंबर तक इस आईपीओ में निवेशक बोली लगा सकेंगे। जानकारी दे दें कि इन कंपनियों के स्टॉक 18 दिसंबर को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। निवेशकों के पास यह एक शानदार मौका होने वाला है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

