
क्या आप पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? यदि ऐसा है तो अब आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल केंद्र सरकार ने नागरिकों को पासपोर्ट बनवाने के लिए बड़ी सुविधा प्रदान की है। अब नागरिकों को पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करना पड़ेगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए एक नई पहल शुरू की है जिसके चलते अब अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस के सीएससी सेंटर पर भी इसके लिए अप्लाई किया जा सकेगा।
केंद्र सरकार की इस नई पहल के चलते पासपोर्ट सेवा केंद्रों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। आने वाले 5 सालों में डाकघर की संख्या 442 से बढ़ाकर 600 करने की योजना बनाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पासपोर्ट बनवाने की सुविधा प्रदान करना है। इस पहल के चलते नागरिक अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से भी पासपोर्ट बनवा सकेंगे।
(CSC) से पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की मंजूरी
दरअसल केंद्र सरकार ने अपने नागरिकों को सुविधा देते हुए अब पोस्ट ऑफिस के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की मंजूरी दी है। जिससे नागरिक आसानी से पासपोर्ट बनवा सकेंगे। जानकारी के अनुसार इसके लिए डाक विभाग और विदेश मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन साइन किया गया है। केंद्र सरकार आने वाले 5 वर्षों में (Post Office Passport Seva Kendras – POPSK) की संख्या भी बढ़ाने वाली है। साल 2028-29 तक देशभर में पोस्ट ऑफिस के कॉमन सर्विस सेंटर पर पासपोर्ट बनाने के लिए अप्लाई किया जा सकेगा।
35 लाख से बढ़कर एक करोड़ तक पहुंच सकती है ग्राहकों की संख्या
केंद्र सरकार की ओर से संभावना जताई जा रही है कि इस सुविधा से ग्राहकों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी आ सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो यह 35 लाख से बढ़कर एक करोड़ तक पहुंच सकती है। इससे पहले नागरिकों को पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट सेवा केदो पर जाना होता था। लेकिन अब इसे CSC काउंटर पर भी बनाया जा सकेगा। इसके लिए नागरिकों को पोस्ट ऑफिस के अधिकारी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। हालांकि तय तारीख को ग्राहकों को पोस्ट ऑफिस में वेरिफिकेशन के लिए जाना पड़ेगा।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

