भारतीय शेयर बाजार पर दिखा बजट का असर, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

बजट के तुरंत बाद ही भारतीय शेयर बाजार में उथल-पुथल नजर आ रही है। दरअसल, बजट की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी देखी गई थी, लेकिन अब सेंसेक्स 400 अंक नीचे आ चुका है, जबकि निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।
भारी गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 76,400 के पार, निफ्टी 50 अंक फिसला

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा देश का बजट पेश किया गया। इस बजट के बाद सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बजट शुरू होते ही सेंसेक्स 1,000 अंक ऊपर पहुंच चुका था, लेकिन बजट के बाद सेंसेक्स में 400 अंकों की गिरावट के चलते कारोबार 77,434 के स्तर पर देखा गया। आज सेंसेक्स ने अपने कारोबार की शुरुआत 76,886 के स्तर पर की थी। वहीं, निफ्टी की बात करें तो बजट के बाद इसमें भी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 200 अंकों की गिरावट के साथ 23,468 पर आ गया। निफ्टी ने आज अपने कामकाज की शुरुआत 23,296 के स्तर पर की थी।

कारोबार के दौरान आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट देखने को मिली, जबकि 12 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि 20 में तेजी देखी गई। सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

बाजार पर दिखा बजट का असर

वहीं, मार्केट पर नजर डालें तो आज विदेशी निवेशकों ने बजट से पहले 1,188.99 करोड़ के शेयर बेचे। बजट का असर मार्केट पर साफ नजर आ रहा है। डेटा के मुताबिक, 31 जनवरी को घरेलू निवेशकों ने कुल 2,232.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं, अमेरिकी बाजार पर नजर डालें तो 31 जनवरी को अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। डाउ जोंस 0.75% की गिरावट के साथ 44,544 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 0.50% गिरकर 6,040 के स्तर पर बंद हुआ।

बजट से पहले विदेशी निवेशकों ने बेचे शेयर

पिछले बजटों पर नजर डालें तो पिछले 6 बजट में बाजार में गिरावट देखने को मिली है। 2020-21 के बजट में सेंसेक्स 987 अंक गिरा था, हालांकि 2021-22 का बजट बाजार के लिए शानदार रहा, जब सेंसेक्स में 2,314 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। 2024-25 के बजट के बाद सेंसेक्स में बड़ी गिरावट देखी गई, जबकि निफ्टी में 2020-21 के बजट के बाद 300 अंकों की गिरावट आई थी। इससे पहले, 31 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ था। सेंसेक्स 740 अंकों की तेजी के साथ 77,500 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 258 अंकों की तेजी के साथ 23,500 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews