आज भारतीय शेयर बाजार में फ्लैट दिखाई दे रहा कारोबार, यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के आईपीओ का दूसरा दिन

आज भारतीय शेयर बाजार फ्लैट कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स में आज हल्की तेजी नजर आ रही है, जबकि निफ्टी में भी हरा निशान देखने को मिल रहा है। हालांकि सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर आज लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त, देखें कैसा है आज का कारोबार

आज यानी 24 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार फ्लैट नजर आ रहा है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की तेजी दिखाई दी है, जिसके चलते सेंसेक्स आज 78,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 23,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि दिन के कारोबार में बाजार में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है।

शुरूआती कारोबार के दौरान निफ्टी में 44.65 अंक की बढ़त देखने को मिली है, जबकि सेंसेक्स भी आज 192.53 अंक चढ़ा है। बता दें कि पिछले कुछ हफ्ते से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट में कारोबार खुल रहा था। हालांकि अब बीते दो दिन से तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। आज सेंसेक्स के 11 शेयरों में तेजी दिखाई दी, जबकि 19 शेयर आज गिरावट के साथ खुले हैं।

कैसे है आज एशियाई बाजार का हाल

वहीं आज के कारोबार में अगर एशियाई बाजार पर नजर डाली जाए तो आज जापान के निक्‍केई में 0.27% की गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि कोरिया के कॉस्पी में भी 0.17% की फिसलन दिखाई दे रही है। आज के कारोबार के दौरान चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.68% की तेजी लेता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे पहले 23 दिसंबर के अमेरिका के कारोबार पर नजर डाली जाए तो डाओ जोंस 0.16% की तेजी लेकर 42,906 पर बंद हुआ था। जबकि एस&पी 500 इंडेक्स 0.73% की तेजी लेकर 5,974 पर बंद हुआ था।

आज यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के आईपीओ का दूसरा दिन

वहीं आज शेयर निवेशकों के लिए एक शानदार अवसर है, दरअसल आज यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के आईपीओ में बोली लगाने का दूसरा दिन है। दरअसल पहले दिन यह शेयर 4.5 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। हालांकि अब देखना होगा कि आज इसे कितना सब्सक्राइब प्राप्त होता है। 23 दिसंबर को यह आईपीओ निवेशकों के लिए ओपन हुआ था, जबकि 26 दिसंबर तक निवेशक इसमें बोली लगा सकते हैं। बता दें कि 31 दिसंबर को कंपनी का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होगा। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 500 करोड रुपए जुटाने का प्रयास कर रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews