आज से ओपन हुआ डेंटा-वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO, कितना करना होगा निवेश? यहां जानिए इससे जुडी पूरी जानकारी

आज यानी 22 जनवरी से डेंटा-वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ (IPO) ओपन होने जा रहा है। अगर आप भी इस आईपीओ में बोली लगाने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपको इस खबर में इससे जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
Lenskart रख सकती है भारतीय शेयर बाजार में कदम, 1 बिलियन डॉलर के करीब का हो सकता है IPO!

आज का दिन भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बेहद खास होने वाला है। दरअसल, आज डेंटा-वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस का आईपीओ ओपन होने जा रहा है। इस आईपीओ में 24 जनवरी तक निवेशक बोली लगा सकेंगे। कंपनी के स्टॉक्स 29 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

ऐसे में यदि आप भी इस IPO में निवेश करना चाहते हैं, तो हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं, जैसे कि कितना न्यूनतम निवेश करना होगा और इस आईपीओ की महत्वपूर्ण तारीखें कौन-सी हैं।

जानिए इस IPO की जरूरी तारीखें

दरअसल, आईपीओ की मुख्य तारीखों पर नजर डालें, तो आज यानी 22 जनवरी को यह आईपीओ बाजार में ओपन हो रहा है। इच्छुक निवेशक इसमें 24 जनवरी तक बोली लगा सकते हैं। 27 जनवरी को निवेशकों को शेयर्स अलॉट किए जाएंगे। जिन निवेशकों को शेयर्स अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 28 जनवरी को रिफंड दिया जाएगा। 28 जनवरी को ही डीमैट अकाउंट में शेयर्स क्रेडिट किए जाएंगे और 29 जनवरी को शेयर्स की मार्केट में लिस्टिंग की जाएगी। बता दें कि कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 220.50 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

जानिए कितना करना होगा मिनिमम निवेश

वहीं अगर आप इस IPO में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 279 से 294 रुपए प्रति शेयर तय किया है। रिटेल निवेशक इस आईपीओ में न्यूनतम एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं। यदि आप अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट यानी 50 शेयर के लिए बोली लगाते हैं, तो आपको कम से कम 14,700 रुपए का निवेश करना होगा। वहीं, अधिकतम निवेश के लिए आप 14 लॉट यानी 700 शेयर्स के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए अपर प्राइस बैंड के हिसाब से आपको 2,05,800 रुपए का निवेश करना होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews