LPG Price: राहत भरी खबर! 1 अप्रैल को सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, इतने घट गए दाम

lpg price hike

LPG Price: आज से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में बड़ा बदलाव हुआ है। 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपये की गिरावट हुई है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें की मार्च में कमर्शियल गैस सिलेंडर में 350 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये का इजाफा किया गया है।

इतनी है एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत

1 अप्रैल को दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2,028 रुपये हो चुकी है। कोलकाता में इसकी कीमत 2132 रुपये, मुंबई में 1980 रुपये और चेन्नई में 2192.50 रुपये हो चुकी है। 1 अप्रैल 2022 को 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,253 रुपये थी।

सस्ता हो सकता है हवाई जहाज का टिकट

दूसरी तरह एवीएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में भी कमी हुई है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बहुत जल्द हवाई जहाज के टिकट भी सस्ते होंगे। दिल्ली में एटीएफ की कीमत 98,349.50 रुपये, चेन्नई में 1,02,491.87 रुपये, मुंबई में 91,953.85 रुपये और कोलकाता में 1,05,228 रुपये हैं।

सब्सिडी में गिरावट

हाल में जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी में लगातार गिरावट हो रही है। 2018-19 में सब्सिडी के अंड़के 37,209 करोड़ रुपये थे। जो घटकर 2019-20 में 24,172 करोड़ रुपये तक पहुँच गए। वहीं 2021-22 में यह आँकड़े 1,811 करोड़ रुपये तक पहुँच चुके हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews