Petrol Diesel Rate: क्रूड ऑयल के भाव में आई तेजी, जानें पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Rate: क्रूड ऑयल के भाव में आई तेजी, जानें पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पिछले ढाई महीने से क्रूड ऑयल (Crude Oil) के भाव में जो उठापटक देखी जा रही है उस वजह से पेट्रोल डीजल की कीमत (Petrol Diesel Rate) में कोई बदलाव नहीं आया है। जुलाई में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह कहती दिखाई दी थी कि हर 15 दिन के अंदर सरकार पेट्रोल-डीजल विमान ईंधन और कच्चे तेल पर लगाए जाने वाले टैक्स की समीक्षा करेगी।

इस बयान के बाद और दूसरी और क्रूड ऑयल की कीमतों में देखी जा रही कमी के चलते यह कहा जा रहा था कि तेल के भाव नीचे गिर जाएंगे। केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर लोगों को राहत दे दी थी। लेकिन अब एक बार फिर क्रूड ऑयल के भाव बढ़ रहे हैं। डबल्यूटीआई क्रूड ऑयल का रेट 93.11 डॉलर बैरल हैं और बेंट क्रूड 100.7 डॉलर बैरल तक चला गया है। इसके बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव कर आसार देखे जा रहे हैं।

Must Read- बुलबुल के पंख पर उड़ते थे वीर सावरकर, कर्नाटक में कक्षा 8वीं के चैप्टर ने मचाई खलबली

आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

दिल्ली
पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर, डीजल 89.62 रूपए लीटर

मुंबई
पेट्रोल 111.35 रुपए लीटर, डीजल 97.28 रूपए लीटर

नोएडा
पेट्रोल 96.57 रुपए लीटर, डीजल 89.96 रूपए लीटर

कोलकाता
पेट्रोल 106.03 रुपए लीटर, डीजल 92.76 रूपए लीटर

पटना
पेट्रोल 107.24 रुपए लीटर, डीजल 94.04 रूपए लीटर

चंडीगढ़
पेट्रोल 96.20 रुपए लीटर, डीजल 84.26 रूपए लीटर

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews