
शेयर बाजार में निवेशकों को एक कंपनी ने तगड़ा मुनाफा दिया है। दरअसल यह मुनाफा 100 या 200% का नहीं बल्कि पूरे 2600% से ज्यादा का मुनाफा दिया है। जिसके चलते इस स्टॉक की चर्चा अब सभी जगह की जा रही है। इस बड़े मुनाफे के चलते अब यह शेयर मल्टीबैगर स्टॉक्स की लिस्ट में पहुंच चुका है। वहीं अब कंपनी की ओर से अपने शेयरों के लिए स्टॉक स्प्लिट की घोषणा भी कर दी गई है।
दरअसल इस शेयर को स्प्लिट करने का कारण शेयरों की लिक्विडिटी को बढ़ाना है। जिसके चलते छोटे निवेशक भी आकर्षित हो सके। यानी बड़े शेयरों को छोटे मूल्य में तोडा जाएगा। जिसके चलते इनकी कीमत बहुत ही कम हो जाएगी और छोटे निवेशक भी इसमें ट्रेड कर सकेंगे।
2677% का तगड़ा रिटर्न
दरअसल आज हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं। वह AGI Infra Limited है। इस कंपनी के स्टॉक ने अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पिछले 4 साल में अपने निवेशकों को 2677% का तगड़ा रिटर्न दिया है। यानी यदि निवेशकों ने आज से 4 साल पहले इस स्टॉक में एक लाख का निवेश किया होता तो आज उसे 27.77 लाख रुपए का मुनाफा मिलता। वहीं इस शानदार मुनाफे के चलते निवेशकों में स्टॉक की चर्चा की जा रही है।
AGI Infra Limited क्या काम करती है?
दरअसल AGI Infra Limited के काम पर नजर डाली जाए, तो यह कंपनी रियल स्टेट विकास परियोजना में सबसे सक्रिय कंपनी मानी जाती है। रियल एस्टेट के सेक्टर के बढ़ने के साथ-साथ कंपनी में भी उछाल देखने को मिला है। वहीं अब कंपनी के इस शेयर स्प्लिट के फैसले से छोटे निवेशक भी इसमें निवेश कर सकेंगे। जिससे कंपनी की वैल्यू और बढ़ सकती है। इसके साथ ही भारत में अब रियल एस्टेट का कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में कंपनी तेजी से आगे बढ़ सकती है। निवेशकों का भरोसा भी तेजी से इस पर बढ़ रहा है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

