
Success Story of Gaurav Nigam : मध्यमवर्गीय परिवार से बिलॉन्ग करने वाले युवक-युवती अक्सर सरकारी नौकरी पाने का प्रयास करते हैं, क्योंकि इससे उनके घर की स्थिति में सुधार आता है। वहीं, आजकल लोग खुद का स्टार्टअप तैयार कर रहे हैं। कुछ लोगों को सफलता बहुत जल्दी हाथ लग जाती है, तो वहीं कुछ लोगों को सफल होने में काफी लंबा वक्त लग जाता है। ऐसे में जो निराश होकर उसे काम को छोड़ देता है, उसे कभी सफलता नहीं मिलती लेकिन जो दृढ़ निश्चय के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास करता है, उसे अवश्य ही एक-न-एक-दिन सफलता मिलती है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण लखनऊ के इस लड़के ने पेश किया है जोकि अच्छी नौकरी छोड़कर ड्राई क्लीनिंग का काम शुरू किया। इसे उसने एक ब्रांड बनाया है। इस बिजनेस में उन्हें करोड़ों की कमाई होती है। दरअसल, आज हम आपको टम्बलड्राई के को-फाउंडर गौरव निगम की सक्सेस स्टोरी बताएंगे, जो काफी ज्यादा दिलचस्प है…

छोड़ी नौकरी
गौरव निगम नवाबों के शहर लखनऊ में पले-बढ़े, जहां उन्होंने लॉ मार्टिनियर कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की। जिसके बाद वह पुणे चले गए। यहां उन्होंने सिंबोसिस से एमबीए की पढ़ाई पूरी की, जहां से उन्होंने टेलीकॉम सेक्टर में अपने पैर जमाए। यहां पर एयरटेल कंपनी में जॉब कर रहे थे। करीब 12 साल नौकरी करने के बाद वह लावा कंपनी में स्विच कर गए। यहां से उन्हें विदेश जाने का मौका मिल गया। इस दौरान वह अच्छे पैकेज पर प्रोडक्ट हेड के डेजिग्नेशन पर थे। हालांकि, उन्हें कुछ अलग करने का भूत सवार हुआ। तब उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस स्टार्ट किया। जिसका नाम उन्होंने टम्बलड्राई रखा।
ऐसे आया आइडिया
इस कंपनी ने शुरुआती दौर से ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया और करीब 4 साल के अंदर देशभर में 180 से भी अधिक शहरों में ड्राई क्लीन स्टोर खोल दिए। अब तक वह करीब 116 करोड रुपए का कपड़ा धो चुके हैं। उनके स्टोर्स में लगातार इजाफा हो रहा है। इस स्टार्टअप के बाद गौरव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। चीन में प्रोडक्ट सिर की नौकरी करते वक्त उन्हें 15 दिन वही रहना पड़ता था, ऐसे में गंदे कपड़ों को देखकर उन्हें ड्राई क्लीन स्टोर खोलने का आइडिया आया। जिसके बाद उन्होंने भारत में नवीन चावला के साथ मिलकर खुद का बिजनेस शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने ताज होटल, ओबेरॉय होटल सहित कई बड़े फाइव स्टार होटल के ड्राई क्लीनिंग विंग का अध्ययन किया। केवल इतना ही नहीं, वह इस सिलसिले में दुबई भी गए। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस क्षेत्र में हाथ आजमाने से पहले उन्होंने काफी ज्यादा रिसर्च किया। इसके बाद बिजनेस को अंतिम रूप दिया गया। बता दें कि इस कंपनी में कपड़े धोने के लिए स्वीडन की इलेक्ट्रोलक्स और स्पेन की डोमस कंपनी से मशीन मंगवाई गई है।
जानें कंपनी का टर्नओवर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कंपनी का टर्नओवर करीब 116 करोड रुपए हैं। स्टोर्स को लेकर गौरव निगम का कहना है कि वह हर एक शहर तक पहुंचाना चाहते हैं और लोगों के कपड़ों को चमकाना चाहते हैं। इस कंपनी ने बहुत ही कम समय में इतनी बड़ी हस सफलता हासिल की है, जोकि युवाओं के लिए काफी ज्यादा प्रेरणादायक है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

