MP के इन शहरों में आई पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की उछाल, जाने कैसा रहा प्रदेश में ईंधन का कारोबार   

government-working-on-new-petrol-efficiency-model

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol and diesel price) स्थिर रही, हालांकि कुछ शहरों में हल्की बढ़ोत्तरी हुई। अशोकनगर, बाडवानी, भोपाल, ग्वालियर, होशंगाबाद, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शिवपुरी और उज्जैन में पेट्रोल की कीमतों में कुछ पैसे की वृद्धि देखी गई। जहां आज प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 119.21 रुपए प्रति लीटर रही तो वहीं डीजल की कीमत 102.16 रुपए प्रति लीटर देखी गई।

यह भी पढ़े…  Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी भी भड़की, यहाँ देखें ताजा रेट

हालांकि ईंधन की कीमतों में भारी उछाल नहीं आ रहा लेकिन अब भी प्रदेश में ईंधन की कीमत 100 रुपए प्रति से अधिक है, जो जनता के लिए महंगाई का बोझ बढ़ा रहा है। अलीराजपुर, अनुपुर, बालाघाट, बुरहानपुर, पन्ना, रीवा, सतना, शहडोल, श्योपुर और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 120 रुपए प्रति लीटर के आस-पास रही। अगरमालवा, बाडवानी, बेतूल, छत्तरपुर, छिंदवाड़ा, डींडोरी, गुना, झाबुआ, कटनी, खांडवा, खरगोन, नरसिंहपुर, नीमच, रायसेन, राजगढ़, सिओनी, शिवपुरी और सीधी में आज पेट्रोल की कीमत 119 रुपए प्रति लीटर के आस-पास रही।

यह भी पढ़े…  IMD Alert : प्री-मानसून गतिविधि और पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्य में बदला मौसम, 17 राज्यों में 19 मई तक बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट

भिण्ड, भोपाल, दमोह, दातिया, देवास, धार, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, मंडला, मंदसौर, मुरैना, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल 118 रुपए प्रति लीटर के आस-पास के भाव में बिका। सीहोर, सागर, रतलाम और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत 117 रुपए प्रति लीटर के आस-पास रही।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews