शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार में देखने को मिली सुस्ती, पेटीएम में आज भी देखने की मिली गिरावट

शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार में देखने को मिली सुस्ती, पेटीएम में आज भी देखने की मिली गिरावट

stock market : शेयर बाजार में देखा गया है कि शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में बढ़त देखने को मिली है। वहीँ दूसरी और एक और दिन पेटीएम के शेयर में 5% से ज्यादा की गिरावट दिखाई दे रही है।

IPO में निवेश का अंतिम मौका:

आज तीन नई कंपनियों के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का अंतिम मौका है, जिनमें जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, राशि पेरिफेरल्स लिमिटेड, और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। आपको बता दें इन IPOs में निवेश करने का अवसर रिटेल निवेशकों को 9 फरवरी तक ही मौका मिलेगा यानी आज इसमें बिडिंग करने का आखिरी मौका है। जानकारी के अनुसार इन तीनों कंपनियों के शेयर 14 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

बाजार में कल क्या हुआ ?

वहीं बीते दिन यानि कल बाजार ने गिरावट वाला दिन देखा था, जिसमें सेंसेक्स ने 723 अंकों की गिरावट के साथ 71,428 के स्तर पर कारोबार बंद किया था। साथ ही निफ्टी ने भी इसी दौरान 212 अंकों की गिरावट के चलते 21,717 के स्तर पर दिन का कारोबार खत्म किया था। वहीं पेटीएम के शेयर में भी यहीं हालात देखने को मिले थे जिसके चलते 10% की गिरावट दर्ज की गई थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews