
Savings Account Rules: सेविंग अकाउंट लोगों के लिए एक गुल्लक के जैसा ही होता है, जिसमें वे अपनी बचत जमा करते हैं। देश के दो बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने बचत खाते से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। यस बैंक (Yes Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने कुछ चुनिंदा प्रकार के अकाउंट को बंद करने वाले हैं। वहीं कुछ बचत खातों के मिनिमम एवरेज बैलेंस (MAB) से जुड़े बदलाव होगा। ये बदलाव 1 मई से लागू होंगे। यदि आप भी इन दो बैंकों के ग्राहक हैं तो नए नियमों के बारे में जान लें।
यस बैंक करेगा एमएबी में बदलाव
यह प्राइवेट बैंक 1 मई से यस सेविंग्स सिलेक्ट, सेविंग्स एक्सक्लूसिव समेत कुछ खातों को बंद करने वाला है। अकाउंट प्रो मैक्स में एमएबी 50,000 रुपये होगा। अधिकतम चार्ज 1000 रुपये होगा। सेविंग अकाउंट प्रो प्लस, यस रिस्पेक्ट एसए, यस एसेंस एसए में अब न्यूनतम बैलेंस 25,000 रुपये और अधिकतम लिमिट 750 रुपये होगा। सेविंग अकाउंट प्रो में मिनिमम बैलेंस 10,000 रुपये और अधिकतम 750 रुपये होंगे।
आईसीआईसीआई बैंक खातों के बदलाव
आईसीआईसीआई बैंक ने कैश ट्रांजेक्शन शुल्क, एवरेज बैलेंस, एटीएम इंटरचेंज फीस, इत्यादि सेवाओं में बदलाव की घोषणा कर दी है। डेबिट कार्ड की वार्षिक फीस 2000 रुपये कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शुल्क 99 रुपये रहेगा। आईएमपीएस के ट्रांजेक्शन अमाउन्ट पर भी शुल्क लगेगा, जो 2.50 रुपये से 15 रुपये तक होगा। होम और नॉन होमशाखाओं के ट्रांजेक्शन को एडजस्ट किया जाएगा, जिसमें थर्ड पार्टी लेनदेन भी शामिल है। 25 पन्ने वाले चेक बुक के अलावा सभी चेकबुक के लिए 4 रुपये प्रति पन्ना शुल्क देना होगा। बैंक एसेट लिंक्ड सेविंग अकाउंट, एडवांटेज वुमन सेविंग्स अकाउंट, ऑरा सेविंग्स अकाउंट और Privilege Accounts Advantage Women Saving Accountको बंद करने जा रहा है।

