ये 4 बैंक Saving Account पर दे रहे हैं शानदार ब्याज, ग्राहकों को होगा ज्यादा मुनाफा, देखें लिस्ट 

ये 4 बैंक Saving Account पर दे रहे हैं शानदार ब्याज, ग्राहकों को होगा ज्यादा मुनाफा, देखें लिस्ट 

Bank Saving Account: आज के दौर में सभी नागरिकों का बचत खाता होता है। कई बैंक सेविंग अकाउंट पर भी अच्छा-खास ब्याज ऑफर करते हैं। विभिन्न बैंकों की ब्याज दरें भी अलग होती है। वर्तमान में कई स्मॉल फाइनेन्स बैंक सेविंग अकाउंट पर कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों की एफडी से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। हालांकि ब्याज का लाभ उठाने के लिए खाते में एक निर्धारित बैलेंस रखना अनिवार्य होता है। ऐसे ही कुछ बैंकों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेन्स बैंक

यह बैंक 1 से 5 लाख रुपये के बैलेंस पर 6.11 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं 5 लाख और उससे अधिक की राशि पर 7.11 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है।

एयू स्मॉल फाइनेन्स बैंक

AU Small Finance Bank भी इन दिनों एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है। 25 लाख से 1 रुपये से कम की राशि पर 7 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

Equitas Small Finance Bank

वर्तमान में यह बैंक 5 लाख रुपये और उससे अधिक की राशि पर 7 फीसदी ब्याज दे रहा है। 1 लाख रुपये के बैंक बैलेंस पर 3.5 फीसदी और 1-5 लाख रुपये की रकम पर 5.25 फीसदी ब्याज दे रहा है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेन्स बैंक

Suryoday Small Finance Bank न सिर्फ एफडी पर बल्कि सेविंग अकाउंट पर भी आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। 5 लाख से अधिक बैलेंस पर 7 फीसदी ब्याज प्रदान कर रहा है। वहीं 1-5 लाख रुपये की राशि के लिए ब्याज दर 6.75 फीसदी है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News एफडी या सेविंग अकाउंट में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews