वरिष्ठ नागरिकों को FD पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, ये 4 बैंक दें रहे 9% से ज्यादा ब्याज, यहाँ देखें लिस्ट 

कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को  एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इन्टरेस्ट रेट 9% से ज्यादा है। आइए जानें कौन-सा बैंक ज्यादा ब्याज दे रहा है?
bank fd

Bank FD Rates: निवेश के लिए दीवाली बेहतर अवसर होता है। लोग इस दिन अलग-अलग माध्यम से सेविंग की शुरुआत करते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट भी लोकप्रिय निवेश विकल्प में से एक है। यह निवेशक की मदद पैसों को सुरक्षित रखने और समय-समय पर ब्याज प्राप्त करने में करता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह इनवेस्टमेंट का अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

ज्यादातर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर करते हैं। 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को सलाना 0.50% से लेकर 0.75% एक्स्ट्रा ब्याज देते हैं।  कई बैंक ऐसे हैं जो वर्तमान में सीनियर सिटीजंस को 9% से अधिक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। हालांकि दरें टेन्योर और बैंक के चुनाव पर निर्भर करती है। आइए जानें कौन-सा सबसे ज्यादा इन्टरेस्ट प्रदान कर रहे हैं-

इन बैंक दे रहें हैं 9% से ज्यादा रिटर्न (Fixed Deposit Rates for Senior Citizens) 

  • नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को आकर्षक ब्याज दे रहा है। 546 से 1111 दिन के टेन्योर पर 9.50% रिटर्न ऑफर कर रहा है। इसमें 5 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं।
  • सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शानदार रिटर्न दे रहे हैं। 2 से 3 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 9.10% ब्याज मिल रहा है।
  • यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 1001 दिन के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 9.50% ब्याज दे रहा है। 701 दिन के टेन्योर पट 9.25% ब्याज मिल रहा है।
  • इस लिस्ट में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल है। 1500 दिन के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 9.25% और 1001 दिन के टेन्योर पे 9.1% रिटर्न मिल रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी के फायदे (Benefits of FD For Senior Citizens)

वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर स्पेशल ब्याज मिलता है, जिसके कारण मुनाफा भी अधिक होता है। एक बार पैसों को जमा करने के बाद दोबारा निवेश की जरूरत नहीं पड़ती है। पैसे स्थिर गति से बढ़ते रहते हैं। कमाए हुए ब्याज को रेगुलर इनकम में बदला जा सकता है। टैक्स सेवर स्कीम पर टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। रिटायरमेंट के बाद यह रेगुलर इनकम का बेहतरीन सोर्स भी बन सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट, फंड, स्कीम, एफडी इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह-परामर्श जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews