नवंबर में इन 8 बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, किसी ने घटाया तो किसी ने किया इजाफा, जानें मिल रहा कितना रिटर्न?

नवंबर में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए रेट प्रभावी हैं। आइए जानें कौन-सा बैंक कितना इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है?
bank fd

Bank FD Rates November 2024: नवंबर से महीने में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। किसी ने इन्टरेस्ट रेट में इजाफा तो किसी में कटौती की है। इस लिस्ट प्राइवेट और सरकारी दोनों बैंक शामिल हैं। एफडी को कई लोग बचत और निवेश का बेहतर विकल्प मानते हैं। बैंक समय-समय पर इनमें बदलाव भी करते रहते हैं।

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने एफडी के ब्याज दरों में कटौती की है। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, करूर व्यास बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है।

इन प्राइवेट बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव (Private Bank FD Rates)

  • आईसीआईसीआई बैंक ने एफडी की नई दरें लागू कर दी है। 7 दिन से 10 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3% से 7.25% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.80% इन्टरेस्ट रेट मिल रहा है।
  • यस बैंक 7 दिन से 10 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों न्यूनतम 3.25% और अधिकतम 7.75% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.75% से लेकर 8.25% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 18 महीने के टेन्योर पर मिल रहा है।
  • इंडसइंड बैंक एफडी की नई ब्याज दरें 26 नवंबर से प्रभावी हैं। सामान्य नागरिकों को 3.50% से 7.99% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 8.49% ब्याज मिल रहा है।
  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 7.90% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 8.40% ब्याज मिल रहा है।

ये सरकारी बैंक भी लिस्ट में शामिल (Fixed Deposit)

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भी ग्राहकों को आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7 दिन से 10 साल के टेन्योर पर 3.5% से लेकर 7.30% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4% से 7.80% ब्याज मिल रहा है।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा ने 3 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक के एफडी के ब्याज दरों में कटौती की है। ग्राहकों को 5% से 7.45% ब्याज मिल रहा है। वहीं 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4.25% से 7.15% ब्याज मिल रहा है।
  • पंजाब एंड सिंध बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4% से 7.50% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 0.50% ब्याज मिल रहा है।
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी ब्याज दरों में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 7.35% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% ब्याज मिल रहा है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews