SBI सहित इन सरकारी बैंकों ने शुरू की नई स्कीम, ग्राहकों को निवेश पर मिलेगा शानदार रिटर्न, यहाँ जानें डिटेल्स

SBI सहित इन सरकारी बैंकों ने शुरू की नई स्कीम, ग्राहकों को निवेश पर मिलेगा शानदार रिटर्न, यहाँ जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा ने निवेशकों के लिए नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम शुरू की। इन योजनाओं पर निवेशकों को बंपर रिटर्न मिलेगा। एसबीआई ने सोशल मीडिया पर अपने इस नए एफडी स्कीम की जानकारी शेयर की। बैंक ऑफ बड़ौदा भी अपने नई स्कीम के साथ आ चुका है। इस स्कीम पर भी बंपर रिटर्न मिलेगा। जहां एसबीआई के नए योजना का नाम उत्सव फिक्स डिपॉजिट रखा गया है वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा की स्कीम का नाम बड़ौदा तिरंगा स्कीम डिपॉजिट है।

यह भी पढ़े… Motorola Edge 30 Fusion मचाएगा मार्केट में तहलका, हुआ स्मार्टफोन के फीचर्स का खुलासा, जानें यहाँ

SBI की नई स्कीम

उत्सव स्कीम को एसबीआई ने 15 अगस्त को शुरू किया गया है, जिसके लिए ग्राहक 30 अक्टूबर 2022 तक निवेश कर सकते हैं। डिपॉजिट स्कीम की अवधि 1000 दिन का तक निर्धारित की गई। इस एफडी स्कीम में ग्राहकों को 6.10 फ़ीसदी की बयाज दर दी जाएगी। हालांकि एफडी के इस स्कीम में आम लोगों की तुलना में सीनियर सिटीजन को ज्यादा बयाज दिया जाएगा।

यह भी पढ़े… धार के कारम डेम को देखने के बाद प्रभावितों से मिले कमलनाथ, कहा-भ्रष्टाचार व घटिया निर्माण घटना की वजह

BOB की नई एफडी स्कीम

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने एक एफडी की योजना लॉन्च की है। जिसका नाम बड़ौदा तिरंगा डिपॉजिटस् रखा गया है। यह एक स्पेशल डोमेस्टिक रिटेल टर्म डिपॉजिट स्कीम है। इसमें निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया जा रहा है। बैंक ने अपने इस स्कीम में 444 दिन के टर्म डिपॉजिट पर 5.75 फ़ीसदी की ब्याज दर और 555 दिन के टर्म डिपॉजिट पर 6 फीसदी ब्याज दर देने की घोषणा कर दी है। वहीं सीनियर सिटीजन को इस स्कीम में निवेश करने पर ज्यादा रिटर्न मिलेगा। उन्हें 6. 25 फीसदी ब्याज दर थी 444 दिन के टर्म डिपॉजिट पर और 555 दिन के डिपॉजिट पर 6.50 फ़ीसदी का रिटर्न मिलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा की यह स्कीम 16 अगस्त से शुरू होकर दिसंबर 2022 तक जारी रहेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews