इस बैंक ने लॉन्च की महिलाओं के लिए खास सेविंग्स अकाउंट स्कीम, 7% है ब्याज दर, मिलेंगी ये सुविधाएं

post office scheme

Special Savings Account Scheme: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हाल ही में महिला ग्राहकों के लिए एक खास बचत खाता योजना लॉन्च किया है। इस योजना का नाम “ब्लॉसम वुमेंस सेविंग अकाउंट” है। इसके तहत महिलाओं को कई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। साथ ही 7 फीसदी तक का ब्याज भी मिलता है। डेबिट कार्ड पर कैशबैक और खाते पर पुरस्कार जैसी सुविधाएं बैंक उपलब्ध करवाता है।
। इस सेविंग अकाउंट योजना के तहत महिला ग्राहकों को एक स्पेशल और मुफ्त रुपे प्लेटटिनम डेबिट कार्ड दिया जाता है, जिसमें छूट और अन्य स्पेशल सुविधाएं भी उपलब्ध होती है।

इन सुविधाओं का भी मिलता है लाभ

इतना ही नहीं बच्चों के लिए एक बचत आदित्य खाता या बच्चों के लिए एक कॉम्पलिमेंटरी अकाउंट खुलवाने की इजाजत भी होती है। विभिन्न प्रकार के डेबिट कार्ड पर अलग-अलग इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाती है। खाते में मासिक ब्याज भुगतान होता है। यदि कोई महिला ग्राहक वाहन के लोन लेना चाहती है, तो उन्हें किसी प्रकार के प्रोसेसिंग भरने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि यह सुविधा कुछ गिने-चुने शहरों में लागू किया गया है।

इतना होना चाहिए मंथली बैंक बैलेंस

उपलब्धता और जरूरत के हिसाब से बैंक द्वारा डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा का लाभ भी महिला ग्राहकों द्वारा उठाया जा सकता है। अलग-अलग प्रकार वाउचर भी मिलते रहते हैं। हालांकि अकाउंट में मंथली बैलेंस का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। खाते में न्यूनतम राशि 10000 रुपये तक होना अनिवार्य होता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews