ग्रे मार्केट पर धूम मचा रहा यह कंपनी का IPO, आज लिस्टिंग में निवेशकों को दे सकता है बड़ी खुशखबरी

यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल जल्द ही शेयर बाजार में FirstCry की पैरेंट कंपनी ब्रेनबी सॉल्यूशंस (Brainbees Solutions) का IPO लिस्ट होने वाला है।
ग्रे मार्केट पर धूम मचा रहा यह कंपनी का IPO, आज लिस्टिंग में निवेशकों को दे सकता है बड़ी खुशखबरी

बच्चों के उत्पादों की अग्रणी कंपनी FirstCry की पैरेंट कंपनी ब्रेनबी सॉल्यूशंस (Brainbees Solutions) का IPO जल्द ही बाजार में लिस्ट होने वाला है। दरअसल इस लिस्टिंग को लेकर निवेशकों के बीच खासा उत्साह है, और ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की भारी मांग से पहले ही हलचल मच गई है। जिसके बाद इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि लिस्टिंग के समय निवेशकों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

IPO की खासियतें

दरअसल ब्रेनबी सॉल्यूशंस, जो कि FirstCry ब्रांड का संचालन करती है, ने अपने IPO के माध्यम से बाजार से 4,194 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बता दें कि इस IPO में 1,666 करोड़ रुपये का नया इश्यू और 2,528 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। कंपनी ने प्रति शेयर की कीमत 465 रुपये निर्धारित की थी। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों ने इस मूल्य को थोड़ा ऊंचा माना, फिर भी इस IPO को निवेशकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। जानकारी दे दें कि आईपीओ की लिस्टिंग मंगलवार, 13 अगस्त को होने जा रही है।

हालांकि जहां कुछ विशेषज्ञों को उम्मीद थी कि ऊंचे प्राइस बैंड के कारण निवेशक इस IPO को लेकर सतर्क रहेंगे, वहीं सब्सक्रिप्शन के आंकड़े एक अलग ही कहानी पेश करते हैं। FirstCry के IPO को 12.22 गुना सब्सक्राइब किया गया, जो इसकी बड़ी सफलता को दर्शाता है।

दरअसल सब्सक्रिप्शन के विस्तृत आंकड़ों पर नजर डालें तो क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) श्रेणी में इसे 19.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जो सबसे अधिक है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की बात करें तो इस श्रेणी में इसे 4.68 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं, रिटेल निवेशकों में भी इस IPO की अच्छी मांग रही, जिसमें इसे 2.31 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि इस IPO ने बाजार में बड़ी रुचि जगाई है, और निवेशकों की इससे बड़ी उम्मीदें हैं।

कंपनी को 321.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ

हालांकि, कंपनी की वित्तीय स्थिति को लेकर कुछ चिंताएं भी सामने आ रही हैं। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का राजस्व 15 प्रतिशत बढ़कर 6,481 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन इसके बावजूद, कंपनी को 321.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले वित्तीय वर्ष में यह घाटा 486 करोड़ रुपये था, जो इस साल थोड़ी कमी के साथ आया है।

बता दें कि कंपनी का कर्ज भी पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा है। वित्त वर्ष 2023 में जहां कंपनी का कर्ज 462.7 करोड़ रुपये था, वहीं वित्त वर्ष 2024 में यह बढ़कर 691.85 करोड़ रुपये हो गया है। यह भी एक कारण है कि कुछ निवेशक इस IPO के प्रति थोड़ा सतर्क नजर आ रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews